ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडप्रकाश पर्व पर निकाला गया भव्य नगर कीर्तन- गतका पार्टियों के करतब व गुरुग्रंथ साहिब की सजी पालकी रही मुख्य आकर्षण

प्रकाश पर्व पर निकाला गया भव्य नगर कीर्तन- गतका पार्टियों के करतब व गुरुग्रंथ साहिब की सजी पालकी रही मुख्य आकर्षण

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की  गुरु गोविंद सिंह के 352वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष में शुक्रवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। संगतों ने गुरुवाणी गायन कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। नगर कीर्तन की...

प्रकाश पर्व पर निकाला गया भव्य नगर कीर्तन- गतका पार्टियों के करतब व गुरुग्रंथ साहिब की सजी पालकी रही मुख्य आकर्षण
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनFri, 11 Jan 2019 06:54 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की  गुरु गोविंद सिंह के 352वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष में शुक्रवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। संगतों ने गुरुवाणी गायन कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। नगर कीर्तन की अगुवाई पंच प्यारों ने की। उसके बाद बैंड की धुन पर शब्द वाणी करते जत्थे, संकीर्तन करती महिलाएं, हैरतअंगेज करतब दिखाती गतका पार्टियों के पीछे साफ- सफाई पार्टी चल रही थी। इसके बाद  फूलों से सजी गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के साथ जत्थेदार शब्द कीर्तन और गुरुवाणी का गायन कर चल रहे थे। इस दौरान गुरुग्रंथ साहिब की भव्य सजी पालकी, गतका पार्टी के हैरतअंगेज कारनामे मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। नगर कीर्तन का जगह-जगह फूलमालाओं से स्वागत किया गया। 

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से शुक्रवार को गुरुद्वारा करनपुर में कीर्तन कौँसिल श्री गुरु राम दास की ओर से शब्द गायन किया। इसके बाद अरदास कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पंज प्यारों की अगुवाई में सुंदर फूलों से सजी पालकी में विराजमान कर नगर कीर्तन की शुरुआत हुई। इस दौरान गुरु साहिब में मत्था टेककर आर्शीवाद लेने के लिए संगतों की भीड़ जुटी रही। करनपुर गुरुद्वारें से 1 बजे शुरु हुआ नगर कीर्तन, करनपुर चौक, सर्वे चौक, क्वालिटी चौक, घंटाघर, पल्टन बाजार, धामावाला बाजार, लक्खीबाग पुलिस चौकी से रात 8 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार में संपन्न हुई। इस मौके पर प्रधान राजेंद्र सिंह राजन, महासचिव गुलजार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंद्र सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह दुग्गल, सुरजीत सिंह, मनजीत सिंह,  सतनाम सिंह, गुरुद्वारा करनपुर के प्रधान अजीत सिंह, महासचिव गुरविंद्र पाल, सिंह, मीडिया प्रभारी सेवा सिंह मठारु,हरभजन सिंह आनंद, बलबीर सिंह साहनी, देवेंद्र सिंह भसीन, चरणजीत सिंह चन्नी, हरमिंद्र सिंह, जगजीत सिंह, गुरदीप सिंह, हरचरण सिंह कालरा आदि मौजूद रहे।

( फोटो: नवीन कुमार )
 

                                                               ( फोटो: नवीन कुमार )

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें