ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड87 निकायों में एक साथ आरक्षण घोषित कर चुनाव कराने की तैयारी, प्रथम चरण के 84 निकायों में 15 नवंबर को हो सकता है मतदान

87 निकायों में एक साथ आरक्षण घोषित कर चुनाव कराने की तैयारी, प्रथम चरण के 84 निकायों में 15 नवंबर को हो सकता है मतदान

प्रदेश सरकार सभी 87 निकायों में एक साथ आरक्षण घोषित करते हुए, चुनाव दो चरणों में चुनाव कराने की तैयारी कर रही है। प्रथम चरण के 84 निकायों में  मतदान 15 नवंबर को हो सकता है।  जबकि दूसरे चरण...

87 निकायों में एक साथ आरक्षण घोषित कर चुनाव कराने की तैयारी, प्रथम चरण के 84 निकायों में 15 नवंबर को हो सकता है मतदान
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनFri, 12 Oct 2018 12:33 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश सरकार सभी 87 निकायों में एक साथ आरक्षण घोषित करते हुए, चुनाव दो चरणों में चुनाव कराने की तैयारी कर रही है। प्रथम चरण के 84 निकायों में  मतदान 15 नवंबर को हो सकता है।  जबकि दूसरे चरण में रुड़की, बाजपुर और श्रीनगर में चुनाव बाद में होंगे। हालांकि दो चरणों में चुनाव कराने पर भी सरकार को कई कानूनी उलझनों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन फिलहाल इन चिंताओं को परे रखते हुए सरकार चुनाव की राह खोलने जा रही है। सरकार अगले डेढ़ महीने में चुनाव कराने का दावा कर रही है। गुरुवार देर शाम विधानसभा में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त, शहरी विकास विभाग, न्याय विभाग के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। बैठक में महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर भी शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार शहरी विकास मंत्री ने बैठक में एक साथ सभी निकायों में चुनावी प्रक्रिया शुरू करते हुए नए सिरे से सभी में आरक्षण घोषित करने की बात कही। कौशिक ने कहा कि चुनाव तैयारी वाले 84 निकायों में अभी चुनाव करा लिए जाएं,  शेष तीन निकायों में तैयारी पूरी होने पर कुछ समय बाद चुनाव कराए जा सकते हैं। इस पर महाधिवक्ता ने आपत्ति जताई कि इससे फिर मामला कोर्ट में जा सकता है। लेकिन मंत्री ने दो टूक कहा कि फिलहाल चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाए, जब मामला कोर्ट में जाएगा तब सरकार भी अपना पक्ष कोर्ट के सामने पेश करेगी। 
संभावित चुनाव कार्यक्रम
15 अक्तूबर       - आयोग से अधिसूचना 
16                  - डीएम जारी करेंगे अधिसूचना
17 से 20         - नामांकन प्रक्रिया 
22                  - नामांकन पत्रों की जांच 
25                  - नाम वापसी 
26                  - चुनाव चिन्ह आवंटन
15 नवंबर        - मतदान
17 नवंबर        - मतगणना 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें