सांसद अजय भट्ट के बयान पर उपजा विवाद, जानिए वजह 

Jul 14, 2020 12:55 pm ISTHimanshu Kumar Lall हिन्दुस्तान टीम, गोपेश्वर ,
share

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड को स्थगित किये जाने के सांसद अजय भट्ट के बयान के बाद बदरी केदार में खासा राजनीतिक उबाल आ गया है। जहां भाजपा अपने ही सांसद व वरिष्ठ नेता, जो भाजपा के...

सांसद अजय भट्ट के बयान पर उपजा विवाद, जानिए वजह 

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड को स्थगित किये जाने के सांसद अजय भट्ट के बयान के बाद बदरी केदार में खासा राजनीतिक उबाल आ गया है। जहां भाजपा अपने ही सांसद व वरिष्ठ नेता, जो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं, के इस बयान पर असमंजस में है वहीं प्रतिपक्ष कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि अजय भट्ट ऐसा बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

विपक्षी बोले...
देवस्थानम बोर्ड के गठन के निर्णय का शुरू से ही विरोध करने वाले केदारनाथ के विधायक व कांग्रेस के नेता मनोज रावत ने सांसद अजय भट्ट के बयान पर टिप्पणी करते हुये कहा कि देवस्थानम बोर्ड का गठन का निर्णय सदन में सरकार ने लिया है। अब इसे या तो सदन में ही सरकार वापस ले सकती है या फिर न्यायालय। विधायी मामलों के जानकार होने के बाबजूद अजय भट्ट का यह बयान जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला मात्र है।

भाजपाई बोले
देवस्थानम बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य व बदरीनाथ के विधायक महेन्द्र भट्ट ने अजय भट्ट के इस बयान पर कि देवस्थानम बोर्ड को स्थगित किया जाय पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जन प्रतिनिधि व सांसद के तौर पर किसी को भी अपनी बात कहने का अधिकार है। उसे मानना न मानना सरकार का अधिकार है। देवस्थानम बोर्ड के गठन से पूर्व 1939 में बनी बदरीनाथ केदार नाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने कहा देवस्थानम बोर्ड का गठन का निर्णय सरकार और बड़े नेताओं का है। स्थगन का बयान भी बड़े नेता का है। बड़े लोगों के निर्णय और बयान पर मैं कुछ नहीं कहूंगा। वैसे भी मामला न्यायालय में है ।  

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।