प्रेमी के साथ बिस्तर पर न्यूड थी मां, 18 साल की बेटी की पड़ गई नजर; और फिर...

देहरादून, हिन्दुस्तान,
Follow us on Google News
share

पुलिस को बताया गया कि सुखविंदर सिंह दूध सप्लाई का काम करते हैं। अन्य दिनों की तरह गुरुवार तड़के चार बजे वह काम पर चले गए। मां ने कहा कि पांच बजे बेटी को फांसी पर लटके देखा तो फंदे से नीचे उतारा।

university chancellor posts porn video

मां के उसके प्रेमी के साथ अवैध संबंधों का पता चलने पर एक बेटी को खौफनाक मौत की सजा मिली। मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को छिपाने के लिए हत्यारोपियों ने आत्महत्या दिखाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरा हैरान करने वाला मामला देहरादून में सामने आया है।

लड़की के आत्महत्या मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि लड़की ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसे मां ने ही अपने अवैध संबंध छिपाने के लिए प्रेमी संग मिलकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद शव को फंदे से लटकाते हुए वारदात को आत्महत्या का रूप दिया गया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह नई बस्ती पटेलनगर में युवती के आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो ममता उम्र 20 वर्ष पुत्री सुखविंदर सिंह का शव फंदे से उतारकर जमीन पर रखा गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस को बताया गया कि सुखविंदर सिंह दूध सप्लाई का काम करते हैं। अन्य दिनों की तरह गुरुवार तड़के चार बजे वह काम पर चले गए। मां ने कहा कि पांच बजे बेटी को फांसी पर लटके देखा तो फंदे से नीचे उतारा। अकेली महिला के बेटी का शव फंदे से उतारने की बात कहने पर पुलिस को शक हुआ और पूरे मामले का राजफाश हो गया।

बेटी ने मां और प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखा था
इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि महिला के पड़ोस में रहने वाली नितिन से अवैध संबंध थे। हत्या किए जाने से चार-पांच दिन पहले ममता ने मां और नितिन को घर में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसने पिता और अन्य लोगों को इस बारे में बताने को कहा।

इसके बाद मां और प्रेमी ने मिलकर ममता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इससे पहले भी हरप्रीत और नितिन के अवैध संबंध सुखविंदर को बेटी के जरिए पता लगे थे। तब भी घर में विवाद हो गया था। तब आरोपी महिला ने नितिन से दोबारा न मिलने की बात कहते हुए विवाद को निपटाया था।
 

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़प्रेमी के साथ बिस्तर पर न्यूड थी मां, बेटी की पड़ी नजर और फिर...