उत्तराखंड : 150 फिट गहरी खाई में गिरी बस, 14 लोगों की मौत और 14 घायल
उत्तराखंड के जानकी चट्टी से विकासनगर की ओर से जा रही एक बस रविवार को दोपहर डामटा के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें 12 से ज्यादा लोगों की मरने की आंशका है। एक व्यक्ति...
उत्तराखंड के जानकी चट्टी से विकासनगर की ओर से जा रही एक बस रविवार को दोपहर डामटा के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें 12 से ज्यादा लोगों की मरने की आंशका है। एक व्यक्ति ने अस्पातल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना के बाद जिला स्तरीय अधिकारी एवं पुरोला पुलिस सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची कर रेस्क्यू कार्य में जुट गई है।
यमुना घाटी में यह इस साल की सबसे बड़ी घटना बताई जा रही है। पुलिस रेस्क्यू कर सात से अधिक घायलों को निकाल दिया है। बताया जा रहा है कि बस सुबह जानकीचट्टी से बड़कोट हुए हुए विकासनगर को जा रही थी। डामटा पहुंचने से तीन किलोमीटर पहले किमथात में चालक संतुलन खो बैठा और बस करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
बस में करीब 35 लोग सवार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गहरी खाई में गिरकर बस यमुना नदी के किनारे पहुंच गई। खाई से दस घायलों को बाहर निकालकर निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी अन्य लोगों की तलाश जारी है। घायलों को चॉपर से रेस्क्यू कर एम्स और दून अस्पताल रैफर किया जा रहा है। वहीं, एक घायल ने डामटा अस्पताल में दम तोड़ दिया। डामटा से चॉपर ने भरी दूसरी उड़ान, एम्स ले जाये जाएंगे बाकी दो घायल, पहली उड़ान में तीन लाये गए जोलीग्रांट।
घायलों की सूची
रमेशचंद्र पुत्र बुद्धि राम 48 वर्ष ग्राम नयागांव देहरादून
सुषमा पत्नी मनीष 27 वर्ष सहारनपुर
चैन लाल पुत्र गबरु लाल 42 वर्ष ग्राम बसराली बड़कोट
विजय जोशी पुत्र दयाघर जोशी 45 वर्ष पुरोला
विपिन पुत्र जुदिया लाल 18 वर्ष ग्राम कामरा
सुरेश पुत्र दलेबु 47 वर्ष ग्राम गोदिन
किरण पुत्री सुरेश 17 वर्ष ग्राम गोदिन
पूरणचंद पुत्र अमर चंद 39 वर्ष ग्राम तूनालका
हेमराज खत्री पुत्र हीरा सिंह 53 वर्ष बड़कोट
अनिल कुमार पुत्र मुसिया 40 वर्ष ग्राम स्यालना ब्रह्मखाल
सोना देवी पत्नी शशी पाल 42 वर्ष देहरादून
वर्षा पुत्री लायक राम 26 वर्ष ग्राम क्वालगांव
मनीष पुत्र सुमेर सिंह सहारनपुर
विजेंद्र सिंह पुत्र मुंशीराम बेतिया बिहार