ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडउत्तराखंड में अच्छी बारिश के बाद मानसून विदा,10 जिलों में जमकर बरसे ‘बादल’

उत्तराखंड में अच्छी बारिश के बाद मानसून विदा,10 जिलों में जमकर बरसे ‘बादल’

उत्तराखंड से मानसून मंगलवार को विदा हो गया। गत वर्ष 11 अक्तूबर को मानसून राज्य से विदा हुआ था। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 27 सितंबर को मानसून ने राजस्थान से लौटना शुरू...

उत्तराखंड में अच्छी बारिश के बाद मानसून विदा,10 जिलों में जमकर बरसे ‘बादल’
लाइव हिन्दुस्तान टीम,देहरादून Wed, 03 Oct 2018 12:37 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड से मानसून मंगलवार को विदा हो गया। गत वर्ष 11 अक्तूबर को मानसून राज्य से विदा हुआ था। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 27 सितंबर को मानसून ने राजस्थान से लौटना शुरू कर दिया था। ये प्रक्रिया लगभग तीन दिन बाद उत्तराखंड पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार मानसून उत्तराखंड में अच्छा रहा।  इस बार मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि राज्य में मानसून सीजन में 1217 एमएम बारिश होगी। जबकि 1192 एमएम बारिश हुई। लगभग दस जिलों में मानसून सौ प्रतिशत या उससे ज्यादा रहा। इन जिलों में बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल में सौ फीसद से ज्यादा पानी बरसा। जबकि देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में मानसून औसत रहा। अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी और यूएसनगर में औसत से थोड़ा कम मानसून रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून पूरी तरह से राज्य से विदा हो गया है। मानसून इस बार राज्य में अच्छा रहा है।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें