ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडमिशन-2022 में जुटी कांग्रेस को धार दे सकते हैं राहुल गांधी, जानें उत्तराखंड में चुनावी रैली का कब बन रहा प्लान  

मिशन-2022 में जुटी कांग्रेस को धार दे सकते हैं राहुल गांधी, जानें उत्तराखंड में चुनावी रैली का कब बन रहा प्लान  

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दिसंबर में उत्तराखंड आ सकते हैं। दिसंबर में 15 तारीख से पहले पहले देहरादून में चुनावी रैली कराने पर विचार किया जा रहा है। दिल्ली में राहुल के...

मिशन-2022 में जुटी कांग्रेस को धार दे सकते हैं राहुल गांधी, जानें उत्तराखंड में चुनावी रैली का कब बन रहा प्लान  
विशेष संवाददाता, देहरादूनTue, 30 Nov 2021 10:00 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दिसंबर में उत्तराखंड आ सकते हैं। दिसंबर में 15 तारीख से पहले पहले देहरादून में चुनावी रैली कराने पर विचार किया जा रहा है। दिल्ली में राहुल के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विस्तार से चर्चा की। राहुल की रैली लिए स्थान के चयन पर भी चर्चा की गई। संपर्क करने पर गोदियाल ने इसकी पुष्टि की। कहा कि प्रदेश के कांग्रेसजन चाहते हैं कि राहुल उत्तराखंड आएं।

सूत्रों के अनुसार राहुल की रैली की चर्चा के साथ प्रदेश में कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों पर का खाका भी तय किया गया। कांग्रेस पूर्व सैनिक सम्मान समारोह के बाद गांवों में चौपालें शुरू करने जा रही है। इसके महिला चौपाल, एससी-एसटी सम्मेलन भी किए जाएंगे। गोदियाल ने कहा कि घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही विधानसभावार संवाद कार्यक्रम भी होंगे। 

प्रदेश की जनता भाजपा की कुशासन से परेशान हो चुकी है। हाल में कांग्रेस के नेताओं ने गांवों में प्रवास किया था। इस दौरान लोगों ने अपने मन की बात साझा की। लोगों का साफ कहना है कि भाजपा ने जनता से चुनाव के दौरान किया गया एक भी वादा नहीं निभाया। बल्कि मुश्किलों को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।   देवेंद्र यादव, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें