ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडदुस्साहस:अवैध खनन रोकने गए पटवारी पर माफियाओं ने बोला हमला,बुरी तरह से पीटकर किया घायल

दुस्साहस:अवैध खनन रोकने गए पटवारी पर माफियाओं ने बोला हमला,बुरी तरह से पीटकर किया घायल

थल क्षेत्र में खनन माफिया ने शनिवार रात अवैध खनन रोकने गए पटवारी (राजस्व उप निरीक्षक) की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल पटवारी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थल तहसीलदार डॉ....

दुस्साहस:अवैध खनन रोकने गए पटवारी पर माफियाओं ने बोला हमला,बुरी तरह से पीटकर किया घायल
हिन्दुस्तान टीम, पिथौरागढ़Sun, 24 Jan 2021 07:27 PM
ऐप पर पढ़ें

थल क्षेत्र में खनन माफिया ने शनिवार रात अवैध खनन रोकने गए पटवारी (राजस्व उप निरीक्षक) की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल पटवारी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थल तहसीलदार डॉ. एलएम तिवारी के अनुसार प्रशासन को रामगंगा नदी में अवैध खनन की शिकायत मिली थी। इसे रोकने के लिए मौके पर पटवारी मनीष भट्ट को भेजा गया। उनके वहां पहुंचते ही माफियाओं ने मनीष पर हमला बोल दिया।

बुरी तरह घायल पटवारी ने मौके से भागकर जान बचाई और घटना की तहरीर पुलिस को दी है।  पुलिस ने आरोपी अमित सत्याल (20) और एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। थल थाना के उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पटवारी की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।  

शनिवार रात बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में अवैध खनन सामग्री भरी जा रही थी। रोकने पर आरोपियों ने राजस्व उपनिरीक्षक मनीष भट्ट पर हमला बोल दिया। आरोपियों के वाहन की खोजबीन की जा रही है। 
डॉ एलएम तिवारी, तहसीलदार, थल

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें