ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडकितने हेक्टेयर वन भूमि पर मजारें-अवैध कब्जे , वन विभाग रिपोर्ट के बाद होगा बुलडोजर ऐक्शन

कितने हेक्टेयर वन भूमि पर मजारें-अवैध कब्जे , वन विभाग रिपोर्ट के बाद होगा बुलडोजर ऐक्शन

कॉर्बेट से सटे तराई पश्चिम वन प्रभाग की जमीनों पर अवैध कब्जों को चिन्हित कर लिया गया है। बाजपुर, काशीपुर, रामनगर व जसपुर रेंजों में जंगलात की 2566.9411 हेक्टेयर जमीन पर लोगों ने कब्जा किया है।

कितने हेक्टेयर वन भूमि पर मजारें-अवैध कब्जे , वन विभाग रिपोर्ट के बाद होगा बुलडोजर ऐक्शन
Himanshu Kumar Lallरामनगर, राजू वर्माSun, 28 May 2023 05:57 PM
ऐप पर पढ़ें

कॉर्बेट से सटे तराई पश्चिम वन प्रभाग की जमीनों पर अवैध कब्जों को चिन्हित कर लिया गया है। बाजपुर, काशीपुर, रामनगर व जसपुर रेंजों में जंगलात की 2566.9411 हेक्टेयर जमीन पर लोगों ने कब्जा किया है। वन विभाग जल्द ही कब्जों पर बुलडोजर चलाकर जमीनों को खाली कराने की तैयारी में है।  

तराई पश्चिम वन प्रभाग का कुल क्षेत्रफल 34806 वर्ग किलोमीटर है। यहां पर घने जंगल, ग्रांसलैंड और खनन क्षेत्र पड़ता है। पर्यटन को बढ़ाने के लिए प्रभाग में फाटो जोन को विकसित किया गया है। डीएफओ प्रभाग चंद्र आर्या ने बताया कि अवैध कब्जों से न केवल जंगल और वन्यजीवों पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है बल्कि पर्यटन क्षेत्रों को विकसित करने की योजना भी प्रभावित हो रही है।

उन्होंने बताया कि प्रभाग में अवैध कब्जों को चिह्नित कर लिया गया है। बाजपुर, काशीपुर, रामनगर और जसपुर रेंजों में जंगलात की 2566.9411 हेक्टेयर जमीन पर लोगों ने कब्जा किया है। वन विभाग की जमीनों पर अवैध कब्जों से वन्यजीवों के मूवमेंट पर भी असर पड़ रहा है। उनके पुराने रास्तों पर अतिक्रमण होने से वन्यजीव परेशान हैं। वन विभाग जल्द ही अतिक्रमण को हटाएगा। 

धार्मिक संरचना के पीछे बना लिया भवन
वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर रिपोर्ट हैरान करने वाली है। डीएफओ ने बताया कि हल्दुवा के पास वन विभाग की जमीन पर एक धार्मिक संरचना के पीछे आलीशान भवन बना दिया गया है। वहीं वन विभाग की जमीन को घेरकर रातोंरात कब्जा कर लिया गया। संबंधित को नोटिस दे दिया गया है। जमीन को कब्जे पर लेकर भवन पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

एक हजार से अधिक लोगों का कब्जा
वन विभाग की रिपोर्ट में जंगलात की जमीन को कब्जाने वालों की संख्या एक हजार अधिक है। कई जगह तो जमीन को घेरकर लोग खेती तक कर रहे हैं। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि अवैध कब्जों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया कि जमीनों के संरक्षण के लिए बड़ी खाई खोदी गई है। 

कहां कितना कब्जा
रेंज    कब्जा

आमपोखरा रेंज    930.197
काशीपुर रेंज     14.03
दक्षिणी जसपुर रेंज    32.636
बैलपड़ाव रेंज    109.4318
बाजपुर बन्नाखेडा रेंज    102.724
रामनगर रेंज      1377.923
कब्जा हेक्टेयर में 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें