ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडशहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका पहनेंगी सेना की वर्दी

शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका पहनेंगी सेना की वर्दी

शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका कौल ढौंडियाल जल्द ही सेना की वर्दी में नजर आएंगी। उन्होंने हाल ही सीडीएस, एनडीए की तरह सेना में भर्ती होने के लिए वुमेन इंट्री स्कीम(डब्लूईएस) की परीक्षा दी...

शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका पहनेंगी सेना की वर्दी
कार्यालय संवाददाता, देहरादून।Sun, 08 Mar 2020 07:57 AM
ऐप पर पढ़ें

शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका कौल ढौंडियाल जल्द ही सेना की वर्दी में नजर आएंगी। उन्होंने हाल ही सीडीएस, एनडीए की तरह सेना में भर्ती होने के लिए वुमेन इंट्री स्कीम(डब्लूईएस) की परीक्षा दी थी। जिसे उन्होंने उतीर्ण कर लिया है। 

मौजूदा समय में नीतिका टाटा कंसल्टेंसी में सेवारत हैं। महान शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी ने पति की शहादत के बाद सेना में भर्ती होकर अपने पति के अधूरे सपने को साकार करने की ठानी। जिसके बाद उन्होंने परीक्षा उतीर्ण करने के लिए जी तोड़ महनत की। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और अथक मेहनत, मजबूत इरादों के बल पर ही वह अब सेना की वर्दी में नजर आने वाली हैं। हालांकि सेना का हिस्सा बनने के बाद वह अब मीडिया को कोई बयान नहीं दे सकती हैं। बावजूद परिवार के लोग बहुत खुश हैं। 

हाल ही में नीतिका अपने पति की शहादत के एक साल पूरा होने पर दून स्थित आवास पर आईं थी। यहां पति की फोटो पर गुलाब रखकर यही कहा था, कि विभु वी विल ऑलवेज मिस यू। 'हिन्दुस्तान' से खास बातचीत में उन्होंने दावे के साथ कहा था कि वह निश्चित तौर पर सेना में शामिल होंगी, क्योंकि अपने बहादुर शहीद पति की ही तरह उनके इरादे भी मजबूत हैं। उनके सेना में भर्ती होने की खबर से मेजर विभूति के मूल गांव ढौंड पौड़ी गढ़वाल के साथ ही देहरादून में लोग खुश हैं। वहीं दिल्ली से लेकर दून तक से नेता उनके परिवार के लोगों को फोन कर बधाई दे रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें