शादीशुदा महिला को घर में बुलाकर गंदी हरकत, बंधक बनाकर न्यूड कर बनाया गंदा वीडियो

काशीपुर, हिन्दुस्तान,
Follow us on Google News
share

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। यह हैरान करने वाला मामला उधमसिंहनगर जिले के काशीपुर में सामने आया है।  केस दर्ज कर लिया है।

porn

उत्तराखंड के इस शहर में एक शादीशुदा महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं गईं। आरोप है कि महिला को घर में बुलाकर उसको बंधक बनाया गया। आरोपियों ने फिर उसके साथ मारपीट करते हुए उसको न्यूड करने के बाद उसका अश्लील वीडियो बनाया।

पीड़िता का आरोप है कि अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर उसको ब्लैकमेल किया जा रहा है।  पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। यह हैरान करने वाला मामला उधमसिंहनगर जिले के काशीपुर में सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया।

बताया कि कई वर्षों से उसका सुरेश प्रजापति, हरिशंकर प्रजापति पुत्र नन्हे सिंह निवासी टांडा उज्जैन, प्रगट सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी फसियापुरा से मकान को लेकर विवाद है। उसकी पत्नी को मधुवाला निवासी बांसियोंवाला मंदिर और उसकी सहयोगी गिन्नीखेड़ा निवासी रेखा चौहान अपने मुंहबोले भाई के साथ आरोपियों के घर पर विवाद सुलझाने के लिए भेज देती थी।

आरोप है कि 17 अगस्त 2023 को मधुवाला ने उसकी पत्नी को अपने घर बुलाया। जहां पहले से सुरेश, हरिशंकर और प्रगट सिंह मौजूद थे। आरोप है कि उन्होंने घर में घुसते ही उसकी पत्नी को बंधक बना निर्वस्त्र कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। तब से आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं।

कहा कि आरोपियों से उसे और परिवार को जानमाल का खतरा है। बताया कि आरोपियों ने रंजिश के चलते 23 सितंबर 2022 को उसके पुत्र का अपहरण कर जान से मारने की नीयत से लहूलुहान कर दिया था। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


 

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़महिला को घर में बुलाकर गंदी हरकत,बंधक बनाकर न्यूड कर बनाया गंदा वीडियो