ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडफैसला: नाबालिग से दुराचार के दोषी को 10 साल की सजा

फैसला: नाबालिग से दुराचार के दोषी को 10 साल की सजा

जिला एवं सत्र न्यायाधीश पौड़ी की अदालत ने नाबालिग से दुराचार के दोषी को दस साल की सजा सुनाई है। दोषी रिश्ते में पीड़िता की बहन का देवर है।  कोर्ट ने पीड़िता की सगी बहन और जीजा को भी इस मामले में...

फैसला: नाबालिग से दुराचार के दोषी को 10 साल की सजा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,पौड़ी Sat, 15 Dec 2018 02:22 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला एवं सत्र न्यायाधीश पौड़ी की अदालत ने नाबालिग से दुराचार के दोषी को दस साल की सजा सुनाई है। दोषी रिश्ते में पीड़िता की बहन का देवर है।  कोर्ट ने पीड़िता की सगी बहन और जीजा को भी इस मामले में षड़यंत्र का दोषी पाया। हालांकि अब तक जेल में सजा काटने के अलावा कोर्ट ने इन दोनों को अतिरिक्त सजा नहीं दी। इस मामले में 19 जुलाई 2017 को पौड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।  जिला शासकीय अधिवक्ता अवनीश नेगी ने बताया कि पौड़ी थाना क्षेत्र की एक वर्कशॉप में काम करने वाले अजय ने भाभी की नाबालिग बहन के साथ जबरन दुराचार किया। आरोपी पीड़िता को हर रोज प्रताड़ित करता था। करीब 3 से 4 साल पहले उसकी बहन और सगा जीजा नाबालिग को अपने साथ चंडीगढ़ ले गए। इसके बाद बड़ी बहन ने पीड़िता को चंडीगढ़ अपने देवर अजय के साथ छोड़ दिया। इस दौरान अजय ने उसके साथ मारपीट की और कई बार दुराचार किया। पीड़िता ने यह बात अपनी बहन को भी बताई , लेकिन कोई मदद नहीं मिली। कुछ दिन बाद आरोपी नाबालिग को अपने साथ चड़ीगढ़ से पौड़ी ले आया और एक वर्कशॉप में काम करने लगा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी जीजा अजय को नाबालिग के साथ दुराचार का दोषी पाया और सजा सुनाई। विभिन्न धाराओं में 11 हजार का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने इस मामले में पीड़िता की बहन और जीजा को भी षड़यंत्र का दोषी पाया। अभियोजन की ओर से इस मामले में 9 गवाह प्रस्तुत किए गए थे। अदालत ने नालसा प्रतिकर योजना से पीड़िता को 7 लाख की राशि देने के साथ ही आदेश की प्रति डीएम और एसएसपी को डीजीसी के माध्यम से उपलब्ध कराने को भी कहा।   

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें