ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडआदमखोर गुलदार के गर्दन और कंधे के बीच में मारी गोली, गंभीर हालत में जंगल में भागा 

आदमखोर गुलदार के गर्दन और कंधे के बीच में मारी गोली, गंभीर हालत में जंगल में भागा 

एचएमटी के जंगलों में अचानक सामने आया गुलदार को शिकारी विपिन चंद्र ने नजदीक से गोली मार दी है। गोली लगने के बाद चिंघाड़ते  हुए गुलजार जंगल में भाग गया। वन विभाग की टीम ने गुलदार के शरीर से गिर...

आदमखोर गुलदार के गर्दन और कंधे के बीच में मारी गोली, गंभीर हालत में जंगल में भागा 
हिन्दुस्तान टीम, हल्द्वानी Mon, 13 Jul 2020 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

एचएमटी के जंगलों में अचानक सामने आया गुलदार को शिकारी विपिन चंद्र ने नजदीक से गोली मार दी है। गोली लगने के बाद चिंघाड़ते  हुए गुलजार जंगल में भाग गया।

वन विभाग की टीम ने गुलदार के शरीर से गिर रहे खून के पीछे पीछे जाकर उसकी दोबारा टोह लेने की कोशिश की। अंधेरा होने के चलते टीम वापस लौट गई।मनोरा रेंज के रेंजर बीएस मेहता ने बताया कि शाम को करीब 6 बजे अचानक एचएमटी से लगे जंगलों में गुलदार कुछ लोगों को दिखा।

यह भी पढ़ें : आदमखोर गुलदार के खात्मे को अफसर-शिकारी जंगल में डटे, ढेर करने से पहले ट्रैंकुलाइजर की कोशिश 

सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के साथ चल रहे शिकारी विपिन चंद्रा के सामने सड़क के दूसरी तरफ गुलदार दिखा। शिकारी विपिन चंद्र ने बताया कि उन्होंने करीब 15 फीट की दूरी से गुलदार के गर्दन और कंधे के बीच में गोली दागी है। दूसरी गोली मारने तक गुलदार  जंगल में भाग गया। कुछ दूरी तक गुलदार का पीछा किया गया लेकिन अंधेरा होने के  चलते टीम रुक गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें