ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडसम्मान:सात खूंखार आतंकियों को ढेर करने वाले मेजर प्रीतम कुंवर को मिलेगा कीर्ति चक्र

सम्मान:सात खूंखार आतंकियों को ढेर करने वाले मेजर प्रीतम कुंवर को मिलेगा कीर्ति चक्र

कश्मीर में खूंखार आतंकियों को ढेर करने वाले मेजर प्रीतम कुंवर को कीर्ति चक्र सम्मान मिलने जा रहा है। 23 अप्रैल को राष्ट्रपति उन्हें अदम्य साहस और वीरता के लिए इस सम्मान से नवाजेंगे। कीर्ति चक्र भारत...

सम्मान:सात खूंखार आतंकियों को ढेर करने वाले मेजर प्रीतम कुंवर को मिलेगा कीर्ति चक्र
क्रांति भट्ट,गोपेश्वरSun, 22 Apr 2018 07:14 AM
ऐप पर पढ़ें

कश्मीर में खूंखार आतंकियों को ढेर करने वाले मेजर प्रीतम कुंवर को कीर्ति चक्र सम्मान मिलने जा रहा है। 23 अप्रैल को राष्ट्रपति उन्हें अदम्य साहस और वीरता के लिए इस सम्मान से नवाजेंगे। कीर्ति चक्र भारत का शांति काल का सर्वोच्य वीरता का पदक है। यह सम्मान सैनिकों को असाधारण वीरता, प्रकट शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है। महावीर चक्र के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है।

सैन्य अभियानों में अदम्य साहस और पराक्रम के लिए उत्तराखंड के सीमांत जिला चमोली के पीपलकोटी के मठ गांव निवासी मेजर प्रीतम सिंह कुंवर को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। 15 अगस्त 2017 को उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित करने की घोषणा हुई थी। आतंकी हमले के दौरान अपनी जान की परवाह न करने वाले पांच जवानों को कीर्ति चक्र से सम्मानित करने की घोषणा हुई थी। इनमें से तीन जवानों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। जबकि गढ़वाल राइफल के मेजर प्रीतम सिंह कुंवर और सीआरपीएफ के कमांडेंट चेतन कुमार चीता को अद्भुत रणकौशल दिखाने के लिए सम्मान दिया जा रहा है।

26 मई 2017 को उरी सेक्टर में 4 गढ़वाल राइफल के मेजर प्रीतम सिंह कुंवर के नेतृत्व में 17 सदस्यीय टीम ने लंबी मुठभेड़ के बाद सात आतंकवादियों को मार गिराया था। चेतन कुमार चीता भी जम्मू-कश्मीर के हाजिन सेक्टर में आतंकियों से लोहा लेते हुए बुरी तरह जख्मी हुए थे। उन्हें नौ गोलियां मारी गई थीं, लेकिन वो इससे उबरकर फिर से जंग के मैदान में लौटने के लिए कमर कस रहे हैं। 14 फरवरी को मुठभेड़ हुई। चीता मूल रूप से राजस्थान से हैं।

मेजर प्रीतम सिंह कुंवर के पिताजी नरेंद्र सिंह कुंवर भी रिटायर सुबेदार मेजर हैं, जो भारतीय सेना में लंबी सेवा दे चुके हैं। जबकि मां रूकमणी देवी गृहणी हैं। पिता नरेंद्र सिंह कुंवर ने अपने बेटे के इस सम्मान पर खुशी जताई है। पूरा परिवार सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गया है। मेजर प्रीतम सिंह कुंवर को कीर्ति चक्र सम्मान मिलने से पूरी चमोली जिले में खुशी की लहर है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें