ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडRTO के बाबू के घर पर मिली 24 लाख रुपये की कार, पढ़ें पूरी खबर

RTO के बाबू के घर पर मिली 24 लाख रुपये की कार, पढ़ें पूरी खबर

रिश्वत के आरोप में पकड़े गए आरटीओ के बाबू यशवीर सिंह बिष्ट और दोनों दलालों के घर पर लाखों की संपत्ति मिली है। विजिलेंस ने इसके आधार पर उनकी सारी नामी-बेनामी संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस...

RTO के बाबू के घर पर मिली 24 लाख रुपये की कार, पढ़ें पूरी खबर
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनSat, 23 Nov 2019 03:31 PM
ऐप पर पढ़ें

रिश्वत के आरोप में पकड़े गए आरटीओ के बाबू यशवीर सिंह बिष्ट और दोनों दलालों के घर पर लाखों की संपत्ति मिली है। विजिलेंस ने इसके आधार पर उनकी सारी नामी-बेनामी संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस के अनुसार ट्रैप के बाद इन तीनों के घरों पर तलाशी ली गई। तालशी के दौरान यशवीर सिंह विष्ट के ज्योति विहार स्थित आवास से एक टोयटा फारच्यूनर कार मिली है। जो उनके पिता जयपाल सिंह बिष्ट के नाम पर है। पूछताछ में पता चला है कि उनके पिता सरकारी कांट्रेक्टर हैं। उनका चिन्यालीसौड़ में मकान भी है। विजिलेंस उनकी भी संपत्तियों की जांच में जुट गई है। इसके अलावा उनकी पत्नी के भी ट्यूशन पढ़ाकर अच्छी खासी कमाई करने की बात कही जा रही है। इसकी भी विजिलेंस जांच कर रही है। 

यशवीर के घर से अलग-अलग बैंकों की तीन पासबुक,दो चेकबुक, पोस्ट आफिस की पासबुक भी मिली है। इन खातों में लाखों रुपये होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा उनके पास 16 हजार की नगदी, जेवर, एलआईसी पालिसी के कागज और कुछ संपत्तियों के कागज मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है। यशवीर के दो बच्चे हैं, उनकी पढ़ाई और अन्य खर्चों का भी विजलेंस ब्यौरा जुटा रही है। दलाल मोनू मलिक के मोहब्बेवाला स्थित कुछ गाडियों की आरसी, पैन कार्ड, एनओसी, आधार कार्ड सहित कुछ अन्य कागज मिले हैं। तीसरे आरोपी विकासलोक निवासी प्रदीप के घर से 60 हजार की नगदी, दो बैंक पासबुक और अन्य सामान मिला है। इनकी जांच की जा रही है। विजिलेंस सूत्रों ने बताया कि अभी यशवीर सिंह के साथ ही उसके परिजनों और रिश्तेदारों की भी सारी संपत्तियों की जांच होगी। इसके बाद उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का भी मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। 

आरोपियों के घर से जो अब तक मिला है उसका सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
कृष्ण कुमार वीके, डीआईजी विजिलेंस 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें