ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडलाखों लोगों को सफेद राशन कार्ड का इंतजार, फ्री गेहूं-चावल पर संकट

लाखों लोगों को सफेद राशन कार्ड का इंतजार, फ्री गेहूं-चावल पर संकट

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (सफेद कार्ड) के दो लाख से ज्यादा लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। फ्री गेहूं-चावल के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। नए सफेद राशन कार्ड भी नहीं बन रहे।

लाखों लोगों को सफेद राशन कार्ड का इंतजार, फ्री गेहूं-चावल पर संकट
Himanshu Kumar Lallहरिद्वार। रिजवान अहमदSat, 30 Sep 2023 03:37 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (सफेद कार्ड) के दो लाख से ज्यादा लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। फ्री गेहूं-चावल के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार से योजना का कोटा निर्धारित होने के कारण सफेद कार्ड में यूनिट नहीं बढ़ पा रही है। नए सफेद राशन कार्ड भी नहीं बन रहे।

हरिद्वार में 4.25 लाख राशन कार्ड बने हुए है। इसमें अंत्योदय (गुलाबी) राशन कार्ड की संख्या 36232, सफेद राशन कार्ड की संख्या 2.18 लाख और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (पीले) के 1.70 लाख राशन कार्ड हैं। 604 कोटे की दुकानों से कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध कराया जाता है।

सबसे अधिक डिमांड सफेद कार्ड की है। करीब 40 हजार से ज्यादा परिवारों के सफेद राशन कार्ड बनाए जाने हैं। केंद्र सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में 65 और शहरी क्षेत्र में 52 फीसदी कोटा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का निर्धारित किया हुआ है।

जिले का जो कोटा केंद्र ने निर्धारित किया है उसके अनुरूप कार्ड बन चुके हैं। उसके बाद इसकी साइट पर कैपिंग लग गई। सफेद राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वालों को विभाग पीला कार्ड बनाने को भी कहते हैं, लेकिन वह इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं।

केंद्र सरकार से राशन का कोटा निर्धारित होने के कारण लोगों के नए सफेद राशन कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। राशन कार्ड में यूनिट भी नहीं बढ़ाई जा रही है। सफेद राशन कार्ड का कोटा बढ़ाए जाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है। जिले में अपात्र लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। केंद्र सरकार से कोटा बढ़ाए जाने पर लोगों को राशन कार्ड बनाए जाएंगे।
तेजबल सिंह, डीएसओ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें