ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडकरवा चौथ का पूजन शाम 5.35 बजे से शुरू होगा

करवा चौथ का पूजन शाम 5.35 बजे से शुरू होगा

करवा चौथ का व्रत 27 नवंबर को अमृत सिद्धि और सिद्धि योग में पड़ेगा। करवा चौथ पूजन का समय शाम को 5.35 बजे से शुरू होगा। शाम 7.55 बजे चंद्रमा के उदय होने पर व्रती महिलाएं चंद्रमा का पूजन कर व्रत का समापन...

करवा चौथ का पूजन शाम 5.35 बजे से शुरू होगा
लाइव हिन्दुस्तान टीम, रुड़कीFri, 26 Oct 2018 05:52 PM
ऐप पर पढ़ें

करवा चौथ का व्रत 27 नवंबर को अमृत सिद्धि और सिद्धि योग में पड़ेगा। करवा चौथ पूजन का समय शाम को 5.35 बजे से शुरू होगा। शाम 7.55 बजे चंद्रमा के उदय होने पर व्रती महिलाएं चंद्रमा का पूजन कर व्रत का समापन करेंगी। आईआईटी स्थित सरस्वती मंदिर के पुजारी आचार्य राकेश कुमार शुक्ल ने बताया कि अमृत सिद्धि और सिद्धि योग में करीब 26 साल बाद करवा चौथ का व्रत आ रहा है। कई राशियों के साथ ही सौभाग्यवती महिलाओं के लिए अधिक शुभ रहेगा। वृष, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि के लिए अधिक शुभ रहेगा। बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। यह व्रत सौभाग्यवती महिलाओं के अतिरिक्त कुंवारी कन्याओं के लिए भी अच्छा होता है। सुबह भगवान श्री गणेश की पूजा के बाद निर्जल व्रत रखा जाता है। संध्याकाल में चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को अर्ध्य देकर व्रत का पारण किया जाता है।  करवा चौथ पूजन का समय शाम 5.35 से 6.50 बजे तक होगा। शाम 7.55 बजे चंद्रमा के उदय होने पर महिलाएं चंद्रमा की पूजा कर व्रत का समापन करेंगी। करवा चौथ में पूजन सामग्री में रोली, अक्षत, मौली, धूप, दीप, दो करवे, मिठाई, मेहंदी, सुहाग की सामग्री रखी जाती है। गणेशमंत्र का जाप करना चाहिए। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें