सीएम धामी सरकार का महिलाओं को तोहफा,महिला कर्मचारियों के लिए करवा चौथ पर अवकाश
सीएम पुष्कर सिह धामी सरकार ने महिलाओं को तोहफा दिया है। सरकार ने करवाचौथ के अवसर पर महिला कर्मचारियों को अवकाश देने का अदेश जारी कर दिया है। छह साल बाद करवाचौथ पर अवकाश घोषित हुआ है।

सीएम पुष्कर सिह धामी सरकार ने महिलाओं को तोहफा दिया है। सरकार ने करवाचौथ के अवसर पर महिला कर्मचारियों को अवकाश देने का अदेश जारी कर दिया है। छह साल बाद सरकार की ओर से करवाचौथ पर महिला कर्मचारियों का अवकाश दिया गया है। इससे पहले 2016 में महिला कर्मचारियों के लिए अवकाश की घोषणा की गई थी।
महिला कर्मचारियों के लिए सरकार ने करवा चौथ का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन की ओर से करवा चौथ का सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का आदेश किया गया। मंगलवार को सरकार ने करवा चौथ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आदेश जारी कर दिया है।
इससे पहले उत्तराखंड में 2016 में तत्कालीन हरीश रावत सरकार ने करवा चौथ का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इसके बाद के वर्षों में अवकाश घोषित नहीं किया गया। अवकाश घोषित किए जाने पर सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। करवाचौथ की छुट्टी की घोषणा होने के बाद महिला कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
करवाचौथ को लेकर बाजार सजे, महिलाओं ने की जमककर खरीदारी-लगवाई मेंहदी
पति की लंबी आयु के लिए रखे जाने करवाचौथ के लिए महिलाओं ने बाजार में खरीदारी की। महिलाओं ने बाजार में जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने बाजार जाकर मेंहदी मेंहदी लगवाई। बाजारों में मेंहदी सटॉलों में भीड़ देखने को मिली।
उत्तराखंड के कााशीपुर, रुड़की, ऋषिकेश, रुद्रपुर, हल्द्वानी, देहरादून, विकासनगर आदि शहरों में बाजारों में खरीदारी को भारी भीड़ देखने को मिली। मंगलवार को नगर के मुख्य बाजार के साथ डाकखाना रोड सजा रहा।
जहां महिलाओं ने बाजार में साड़ी, मिट्टी का करवा, छलनी की खरीदारी की। साथ ही पूजा और व्रत सामग्री के अलावा सौंदर्य सामग्री और चूड़ियों की खरीदारी की।
महिलाओं ने डाकखाना रोड पर अपने हाथों में सुंदर-सुंदर मेंहदी लगवाई और एक दूसरे की लगी मेहंदी को दिखाया। करवाचौथ का पर्व आज मनाया जाएगा। महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।
देर शाम को चंद्रमा के निकलने के साथ ही महिलाएं छलनी पर दिए को रखकर अपने पति को देखते हैं। इसी के साथ महिलाएं अपना करवाचौथ का व्रत पूर्ण करती हैं। इसे लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया।
लेखक के बारे में
Himanshu Kumar Lallलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



