रामरहीम को जेल पहुंचाने वाले जज पहुंचे देवभूमि, बदरी-केदार के दर्शन किए
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले जज जगदीप सिंह धार्मिक यात्रा पर देवभूमि पहुंचे हैं। जज जगदीप सिंह ने रविवार को अपने परिवार के साथ बदरी-केदार के दर्शन किए। उनके कार्यक्रम...
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले जज जगदीप सिंह धार्मिक यात्रा पर देवभूमि पहुंचे हैं। जज जगदीप सिंह ने रविवार को अपने परिवार के साथ बदरी-केदार के दर्शन किए। उनके कार्यक्रम को काफी गुप्त रखा गया था।
जज जगदीप सिंह रविवार सुबह जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वे हेलीकॉप्टर से भगवान बदरीनाथ के दर्शन के किए रवाना हुए। करीब आधे घंटे तक परिवार सहित जगदीप सिंह बाबा बदरीनाथ के धाम में रहे। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को राम रहीम को सज़ा देने वाले जज जगदीप सिंह के बदरीनाथ में होने की खबर लगी। वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लग गई। बदरीनाथ के दर्शन के बाद वे अपने परिवार के साथ सीधे केदारनाथ धाम पहुंचे। केदारनाथ में उन्होंने करीब एक घंटा मंदिर में बिताया। उन्होंने वहां मंदिर के तीर्थ पुरोहितों से भी मुलाकात की। मंदिर के तीर्थ पुरोहितों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।
मुकेश अंबानी ने Jio की सफलता पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में की करोड़ों की धनवर्षा