ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडभाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल यशपाल आर्य अब भी हैं धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री!

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल यशपाल आर्य अब भी हैं धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री!

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य 11 अक्तूबर को भाजपा की उत्तराखंड सरकार से इस्तीफा देकर, कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर अब भी उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल बताया जा...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल यशपाल आर्य अब भी हैं धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री!
हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनSat, 20 Nov 2021 10:52 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य 11 अक्तूबर को भाजपा की उत्तराखंड सरकार से इस्तीफा देकर, कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर अब भी उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय की वेबसाइट https://cm.uk.gov.in/  में मुख्यमंत्री और मंत्रियों को आवंटित विभागों की सूची उपलब्ध है।

यह सूची गोपन विभाग की ओर से छह जुलाई 2021 को जारी की गई थी। इसमें मंत्रिमंडल में पांचवें स्थान पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का उल्लेख है। लेकिन यशपाल आर्य 11 अक्तूबर को इस्तीफा देकर विपक्षी कांग्रेस के खेमे में जा चुके हैं। यहीं नहीं, कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी ने उनके स्वागत में कार्यक्रम भी आयेाजित किए हैं।  कांग्रेस ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 से पहले भाजपा को तगड़ा झटका दिया था। 

परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने अपने बेटे नैनीताल विधायक संजीव आर्य के साथ नई दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। यशपाल उत्तराखंड सरकार में समाज कल्याण मंत्री व परिवहन मंत्री थे। दोनों नेताओं ने पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, कांग्रेस प्रदेश कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित राष्ट्रीय महामंत्री-संगठन केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की मौजदूगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया। 

बाजपुर से विधायक और समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य व उने बेटे संजीव आर्य नैनीताल विधानसभा सीट से विधायक थे। दोनों ने 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। जिसके बाद भाजपा ने दोनों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी भी बनाया था। पिता और बेटे ने भाजपा को निराश न करते हुए जीत भी दर्ज की थी।

इसके बाद भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया। लेकिन, विधानसभा चुनाव-2022 से पहले ही एक बार  फिर यशपाल और संजीव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा ने कांग्रेस में सेंध लगाई थी। विगत दिनों पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा का दामन लिया था। 

राजकुमार 2007 में सहसपुर सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे। 2012 में निर्दलीय चुनाव लड़े लेकिन उनको हार का मुंह देखना पड़ा था। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मालचंद ने राजकुमार को हराया था और वह दूसरे नंबर पर रहे थे। लेकि, 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में राजकुमार कांग्रेस के टिकट पर पुरोला सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 

इससे पहले उक्रांद नेता व धनौल्टी विधायक प्रीतम पंवार भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उत्तराखंड में एक निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल हो गए। टिहरी जिले की विधानसभा धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार बुधवार को  दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया। 2017 में उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे प्रीतम सिंह पंवार ने बाजी मारी थी। लेकिन अब चुनाव से पहले वो फिर भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें