ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडग्लेशियरों से देश-दुनिया पर पड़ने वाले असर की स्टडी के लिए बनेगा अलग सेक्शन 

ग्लेशियरों से देश-दुनिया पर पड़ने वाले असर की स्टडी के लिए बनेगा अलग सेक्शन 

प्रदेश में अब सिंचाई विभाग भी ग्लेशियरों पर अध्ययन करेगा ताकि आने वाले वक्त में उनसे प्रदेश के अलावा देश और दुनिया पर पड़ने वाले असर से निपटा जा सके। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने अध्ययन के लिए...

ग्लेशियरों से देश-दुनिया पर पड़ने वाले असर की स्टडी के लिए बनेगा अलग सेक्शन 
हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनFri, 10 Jul 2020 03:02 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश में अब सिंचाई विभाग भी ग्लेशियरों पर अध्ययन करेगा ताकि आने वाले वक्त में उनसे प्रदेश के अलावा देश और दुनिया पर पड़ने वाले असर से निपटा जा सके।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने अध्ययन के लिए सिंचाई विभाग में अलग सेक्शन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 2013 की आपदा जैसे संकटों से निपटने के लिए भी ग्लेशियरों का अध्ययन जरूरी है।

महाराज ने कहा कि बार्डर एरिया पर ग्लेशियरों के अध्ययन को खास सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने अफसरों को दुनियाभर में प्रयोग हो रही आधुनिक तकनीकों के अध्ययन और इस्तेमाल की भी जानकारी लेने को कहा।

मंत्री ने कहा कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा किया जाए ताकि आगे की परियोजनाओं के लिए समय पर बजट मिल सके। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें