ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडभारतीय हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया का हरिद्वार में जोरदार स्वागत, उत्तराखंड की बनेंगी ब्रांड एंबेसडर

भारतीय हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया का हरिद्वार में जोरदार स्वागत, उत्तराखंड की बनेंगी ब्रांड एंबेसडर

टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के बाद हॉकी स्टार वंदना कटारिया डेढ़ वर्ष बाद बुधवार को अपने हरिद्वार पहुंच गई हैं। खेल विभाग ने रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में वंदना कटारिया का...

भारतीय हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया का हरिद्वार में जोरदार स्वागत, उत्तराखंड की बनेंगी ब्रांड एंबेसडर
हिन्दुस्तान टीम, बहादराबाद Wed, 11 Aug 2021 12:33 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के बाद हॉकी स्टार वंदना कटारिया डेढ़ वर्ष बाद बुधवार को अपने हरिद्वार पहुंच गई हैं। खेल विभाग ने रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में वंदना कटारिया का सम्मान समारोह रखा है। बुधवार को वह जौलीग्रांट एयरपोट पहुंची जहां भारी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। आपको बता दें कि शिक्षा और खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया राज्य ही नही अपितु देश की बेटी है। खेल मंत्री ने वंदना कटारिया को उत्तराखंड का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। 

रोशनाबाद सम्मान समारोह के बाद ही वंदना अपने घर जाएंगी। परिजनों ने भी वंदना के आने की खुशी में बैंड-बाजों और ढोल नगाड़ों का इंतजाम किया है। वंदना के घर रोशनाबाद आने को लेकर परिजनों के साथ ही ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। वंदना कटारिया की मां शोरण ने कहा कि बेटी अपने घर डेढ़ वर्ष बाद लौट रही है। वंदना के आगमन पर घर की पूरी तैयारी कर ली है। भारी संख्या में लोगों ने वंदना का स्वागत किया।

वंदना की पसंद की सब्जी बनेगी
हॉकी स्टार वंदना कटारिया को आलू और टमाटर की सब्जी बेहद पसंद है। वंदना की मां शोरण ने बताया कि बेटी के लिए खुद आलू और टमाटर की सब्जी बनाएंगी। बहुत समय बाद बेटी घर आ रही है। परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

साल भर बाद उठा कूड़ा
पिछले एक वर्ष से हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर के पास कूड़ा पड़ा था। यह कूड़ा मंगलवार को उठना शुरू हआ। ग्राम पंचायत अधिकारी अनुराग चौहान ने बताया कि हॉकी खिलाड़ी के घर की हर गली में बिजली के पोल लगाकर लाइटें लगवा दी गई है। रास्ता भी ग्राम पंचायत राशि से ठीक कराया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें