ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडछह लाख श्रमिकों के महंगाई भत्ते में इजाफा,जानिए अब कितना मिलेगा डीए

छह लाख श्रमिकों के महंगाई भत्ते में इजाफा,जानिए अब कितना मिलेगा डीए

उत्तराखंड की फैक्ट्रियों, उद्योगों व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले करीब 6 लाख पंजीकृत श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। दीपावली से ठीक पहले श्रम विभाग ने इन सभी श्रमिकों के महंगाई...

छह लाख श्रमिकों के महंगाई भत्ते में इजाफा,जानिए अब कितना मिलेगा डीए
हल्द्वानी। भानु जोशीSat, 23 Oct 2021 11:36 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड की फैक्ट्रियों, उद्योगों व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले करीब 6 लाख पंजीकृत श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। दीपावली से ठीक पहले श्रम विभाग ने इन सभी श्रमिकों के महंगाई भत्ते (डीए) में 10% की वृद्धि की है। यानी की इस अक्तूबर से अगले छह माह तक महंगाई भत्ते की रकम 880 रुपये मिलेगी। 

श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के महंगाई भत्ते में वर्ष में दो बार बढ़ोतरी होती है। इसका निर्धारण भारत सरकार का श्रम ब्यूरो करता है। राज्यों में महंगाई की दर के अनुसार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। उत्तराखंड में अब तक पंजीकृत श्रमिकों को 800 रुपये की रकम प्रतिमाह वेतन के साथ मिलती थी, जिसे श्रम ब्यूरो के आदेशों के अनुसार श्रम विभाग उत्तराखंड ने 10% बढ़ा दिया है।

बाकायदा इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते की 880 रुपये की रकम श्रमिकों को 1 अक्तूबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक मिलेगी। श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में संचालित होने वाले उद्योगों में श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाना जरूरी है।

राज्य में 3450 प्रतिष्ठानों के श्रमिकों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में वर्तमान में फैक्ट्रियों समेत कुल 3450 प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं। इनमें दुकान, दीयासलाई उद्योग, आईस्क्रीम फैक्ट्री, बेकरी, बर्फ फैक्ट्री, सीमेंट कारखाने, लॉन्ड्री, जिल्दसाजी, कोल्ड स्टोरेज, रबर उद्योग, प्लास्टिक उद्योग, मिष्ठान उद्योग, पेय पदार्थ फैक्ट्री, पेट्रोल-डीजल पंप, डेरी, प्लाईवुड उद्योग, रेडीमेड गारमेंट्स उद्योग, प्राइवेट क्लीनिक, धातु उद्योग, टिन प्रिंटिंग, कपड़ा छपाई उद्योग, निजी छापाखाना, लोक मोटर परिवहन, यांत्रिक परिवहन कर्मशाला, ऑटोमोबाइल रिपेयर्स, सिनेमा उद्योग, कांच उद्योग, धर्मशाला, प्राइवेट लाइब्रेरी, होटल-रेस्टारेंट, चावल मिल, आटा मिल, दाल मिल, ईंट भट्टा उद्योग, फर्नीचर, कालीन बुनाई, साबुन उद्योग, ऊनी कंबल उद्योग, खांडसारी उद्योग, हथकरघा उद्योग शामिल हैं। इन सभी में कार्य करने वाले पंजीकृत श्रमिकों को बढ़ हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। 

पंजीकृत श्रमिकों के महंगाई भत्ते में 10% की वृद्धि का आदेश जारी कर दिया गया है। नियोक्ताओं को श्रमिकों को उनके वेतन के साथ डीए भी देना अनिवार्य है। उत्तराखंड में करीब 6 लाख श्रमिक इससे लाभान्वित होंगे।
संजय कुमार खेतवाल, श्रम आयुक्त उत्तराखंड
 
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें