ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडनई शिक्षा नीति सशक्त भारत की नींव रखेगी

नई शिक्षा नीति सशक्त भारत की नींव रखेगी

मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा की नई शिक्षा नीति सशक्त भारत की नींव रखेगी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में  आधुनिकता के साथ - साथ पुराणिक शिक्षा पद्वति को जोड़कर...

नई शिक्षा नीति सशक्त भारत की नींव रखेगी
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनSat, 28 Sep 2019 06:03 PM
ऐप पर पढ़ें

मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा की नई शिक्षा नीति सशक्त भारत की नींव रखेगी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में  आधुनिकता के साथ - साथ पुराणिक शिक्षा पद्वति को जोड़कर श्रेष्ठ शिक्षा तैयार की जा रही है। दून विवि में नई शिक्षा नीति पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ करते हुए कही। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते डॉ पोखरियाल ने कहा कि उत्तराखंड  शिक्षा के मामले में पहले से ही एडवांस रहा है। अब जरूरत क़्वालिटी एडुकेशन की है। जिसपर जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने का की गढ़वाल विवि, दून विवि, आईआईटी रुड़की व कुमाऊं विवि इन चार विवि को विश्व स्तर पर रैंकिंग ले लिए तैयारी करनी चाहिए। जल्दी ही श्रीनगर के समीप सुमाड़ी में एनआईटी भवन की आधारशिला रखी जायेगी। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें