Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़home minister amit shah name fake letter to cm pushkar singh dhami z security mentioned
 गृहमंत्री अमित शाह के नाम से CM पुष्कर सिंह धामी को भेजा पत्र निकला फर्जी, जेड सिक्योरिटी सहित इन बातों का उल्लेख

गृहमंत्री अमित शाह के नाम से CM पुष्कर सिंह धामी को भेजा पत्र निकला फर्जी, जेड सिक्योरिटी सहित इन बातों का उल्लेख

संक्षेप:

गृह मंत्री अमित शाह के नाम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र भेजा गया है। जांच में लेटर फर्जी निकलने के बाद एसटीएफ ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेटर में किसी को जेड सिक्योरिटी देने की बात है।

Jun 15, 2022 03:38 pm ISTHimanshu Kumar Lall देहरादून, लाइव हिन्दुस्तान,
share Share
Follow Us on

गृहमंत्री अमित शाह का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित पत्र वायरल करने के मामले में एसटीएफ ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  देहरादून में किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी देने के लिए फर्जी पत्र भेजा गया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि एसटीएफ उत्तराखंड का सोशल मीडिया इंटरवेंशन सेल कार्यरत है। जिसका उदेश्य सोशल मीडिया पर भ्रामक या गलत सूचना प्रसारित होने पर तत्काल विश्लेषण कर वैधानिक कार्रवाई करना है। ऐसी पोस्टों को हटना भी है जिससे कानून व्यवस्था की समस्या बनें।

इस सेल को गृहमंत्री का संशय पैदा करने वाला फर्जी पत्र मिला। इसे वायरल करने को लेकर केस किया गया है। सरकार ने इस फर्जी पत्र को गंभीरता से लेते हुए जांच बैठा दी है। तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोषी  के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देशित किया है।  

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।