देहरादून में गुलदार के हमले से 3 साल के बच्चे की मौत, घर के आंगन से उठा ले गया आदमखोर

Himanshu Kumar Lall देहरादून, हिन्दुस्तान,
share

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के बाद अब मैदारी शहरों में भी गुलदार की धमक से आतंक शुरू हो गया है। गुलदार हमले का ताजा मामला देहरादून शहर में सामने आया है। वन विभाग ने पिंजरे लगा दिए हैं।

देहरादून में गुलदार के हमले से 3 साल के बच्चे की मौत, घर के आंगन से उठा ले गया आदमखोर

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के बाद अब मैदारी शहरों में भी गुलदार की धमक से आतंक शुरू हो गया है। गुलदार हमले का ताजा मामला देहरादून शहर में  सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुलदार के हमले से एक तीन साल के लड़की की मौत हो गई है।

घर के आंगन में खेल रहे बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बनाया है। बच्चे का शव घर से कुछ दूरी में मिला है। राजपुर थाना क्षेत्र के सिंगली गांव में साढे तीन वर्ष के बच्चे आयांश को गुलदार द्वारा उठा ले जाने के बाद परिजनों ने वन विभाग से मांग की है। 

कहा कि गुलदार को जल्द पकड़ा जाए। ताकि अन्य बच्चे और ग्रामीण सुरक्षित रह सके। कहा कि इससे पहले करीब 2 वर्ष पूर्व गुलदार एक पशु को ले गया था। वन विभाग के अधिकारियों ने तीन पिंजरे लगा दिए हैं। पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर और फार्मासिस्ट मौजूद हैं। 

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।