ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडछात्रों में वैज्ञानिक सोच पैदा करें शिक्षक : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य VIDEO

छात्रों में वैज्ञानिक सोच पैदा करें शिक्षक : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य VIDEO

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शिक्षकों से छात्रों के अंदर वैज्ञानिक सोच विकसित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में निरंतर नए प्रयोग किए जाने की जरूरत है। गुरुवार को राजभवन में राज्य के 30...

छात्रों में वैज्ञानिक सोच पैदा करें शिक्षक : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य VIDEO
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनThu, 05 Sep 2019 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शिक्षकों से छात्रों के अंदर वैज्ञानिक सोच विकसित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में निरंतर नए प्रयोग किए जाने की जरूरत है। गुरुवार को राजभवन में राज्य के 30 शिक्षकों को 'गवर्नस टीचर्स अवार्ड 2019' प्रदान करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आधुनिकीकरण के कारण आज समाज की अपेक्षाएं तेजी से बढ़ रही हैं। विद्यार्थियों पर अच्छे अंकों के साथ पास होने का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसलिए शिक्षा में नए विचारों को शामिल किया जाना चाहिए। समय की मांग है कि व्यक्ति मात्र शिक्षित ही नहीं बल्कि दक्ष भी हो। इसके लिए प्रदेश में व्यवसायिक शिक्षा को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की भी आवश्यकता है।

 

इन्हे मिला गर्वनर्स टीचर अवार्ड 2019
जिला         माध्यमिक         बेसिक

अल्मोड़ा:    गीता रानी       पंकज कुमार पंत
बागेश्वर      पूरन सिंह        निर्मला आर्य
चमोली      नरेंद्र  बहुगुणा      सुमित्रा फरस्वाण
चंपावत     दयाकृष्ण जोशी    शंकर सिंह अधिकारी
देहरादून   संजय कुमार       अर्चना नौटियाल
हरिद्वार     पुष्पाजंलि अग्रवाल       
नैनीताल  डा. भवतोष भट्ट      गणेश दत्त
पौड़ी       सरिता उनियाल       गबर सिंह
पिथौरागढ़  भाष्करानंद जोशी     अजरा जुनैद
रुद्रप्रयाग  विजय बैरवाण       अंजु लिंगवाल
टिहरी     डॉ. अशोक बडोनी     गीता कठैत
उत्तरकाशी  दिवाकर पैन्यूली       चंद्रभूषण बिजल्वाण
यूएसनगर  प्रकाशचंद्र पाठक    नमिता पंत

संस्कृत शिक्षक:
पौड़ी- डॉ. शैलेंद्र नारायण कोटियाल
देहरादून- कृष्ण प्रसाद उनियाल
नैनीताल- उॉ. नवीन चंद्र बेलवाल
टिहरी- पंकज कुमार
हरिद्वार- डॉ. गोपाल राम
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें