ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडराज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने पंचूर गांव पहुंचकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को दी सांत्वना

राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने पंचूर गांव पहुंचकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को दी सांत्वना

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर शोक जताया। उन्होंने योगी की माता सावित्री देवी से मिलकर ढांढस बंधाया। राज्यपाल ने...

राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने पंचूर गांव पहुंचकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को दी सांत्वना
लाइव हिन्दुस्तान टीम, ऋषिकेश Wed, 22 Apr 2020 05:45 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर शोक जताया। उन्होंने योगी की माता सावित्री देवी से मिलकर ढांढस बंधाया। राज्यपाल ने योगी के पिता के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।  बुधवार को उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य हेलीकाफ्टर से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पंचूर गांव पहुंचीं और आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर शोक जताया।

उन्होंने  योगी की मां सावित्री देवी  को ढांढस बंधाया। राज्यपाल ने कहा कि आनंद सिंह बिष्ट के निधन से उत्तराखंड को अपूर्णीय क्षति हुई है। प्रदेश को उनकी हमेशा कमी खलेगी। उनके कार्यों  को सदैव याद रखा जाएगा। बीते सोमवार को योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया था। जिसके बाद मंगवालर को उनके पैतृक घाट फूल चट्टी में अंतिम संस्कार किया गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें