वेतन विवाद: कर्मचारी फिर बड़े आंदोलन की तैयारी में जुटे
एक दिन का वेतन काटे जाने के खिलाफ कर्मचारी फिर आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने इसे उकसाने वाला बताया। कर्मचारी चुनाव आचार संहिता लगने से पहले...
एक दिन का वेतन काटे जाने के खिलाफ कर्मचारी फिर आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने इसे उकसाने वाला बताया। कर्मचारी चुनाव आचार संहिता लगने से पहले राज्यस्तर पर बड़े आंदोलन की तैयारी में लग गए हैं। आवास भत्ता समेत कई मांगों को लेकर कर्मचारियों के 31 जनवरी को लिए गए अवकाश पर सरकार ने एक दिन का वेतन काट दिया। जिन्होंने अवकाश नहीं लिया, उनका भी वेतन काटा गया। इसके खिलाफ कर्मियों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संयोजक दीपक जोशी ने बताया कि सरकार की इस हठधर्मित के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। 12 व 13 फरवरी को काला फीता बांध राज्य के सभी कर्मचारी काम करेंगे। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों पर कैंडल मार्च निकाल विरोध जताया जाएगा। 24 फरवरी को पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर रैली निकाली जाएगी। इसी दिन समन्वय समिति की बैठक में देहरादून में महारैली की तारीख तय किए जाने के साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी ऐलान कर दिया जाएगा।