ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडशर्मनाक: मासूम से स्कूल के प्रिंसिपल ने किया दुष्कर्म

शर्मनाक: मासूम से स्कूल के प्रिंसिपल ने किया दुष्कर्म

मासूम के साथ उसके स्कूल के प्रिंसिपल ने दुष्कर्म कर शिक्षा के पेशे और गुरु-शिष्य के संबंध को कलंकित कर दिया। परिजन आरोपी प्रिंसिपल के पास पहुंचे तो उसने उल्टा उनसे ही मारपीट कर दी। पुलिस ने...

शर्मनाक: मासूम से स्कूल के प्रिंसिपल ने किया दुष्कर्म
संवाददाता,सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)Sat, 19 Jan 2019 09:47 PM
ऐप पर पढ़ें

मासूम के साथ उसके स्कूल के प्रिंसिपल ने दुष्कर्म कर शिक्षा के पेशे और गुरु-शिष्य के संबंध को कलंकित कर दिया। परिजन आरोपी प्रिंसिपल के पास पहुंचे तो उसने उल्टा उनसे ही मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी  को गिरफ्तार कर लिया है।  

पीलीभीत रोड के एक गांव की महिला ने शनिवार को पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पांच साल की पुत्री एक प्राइवेट स्कूल में एलकेजी की छात्रा है। स्कूल का प्रिंसिपल जीवन बिष्ट उसकी पुत्री को ट्यूशन पढ़ाता है। शुक्रवार की शाम ट्यूशन के बाद वह डरी-सहमी घर पहुंची। वह बदहवास हालत में थी। बच्ची ने मां को प्रिंसिपल की सारी करतूत बता दी।

बालिका की मां ने बताया कि प्रिंसिपल ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर दुराचार, पॉक्सो एक्ट में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी जीवन बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें