लड़की से दोस्ती नहीं हुई तो शुरू हुआ ब्लैकमेल, युवक ने सोशल मीडिया पर खेला डर्टी खेल

देहरादून, हिन्दुस्तान,
Follow us on Google News
share

इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि शिमला बाईपास रोड इलाके की रहने वाली 27 वर्षीय युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा कि उसकी अश्लील फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है।

porn

एक लड़की को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसकी अश्लील फोटो बनाकर उसके जरिए ब्लैकमेल किया गया। आरोपियों ने फोटो वायरल करने का डर दिखाते हुए दो लाख रुपये की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

अश्लील फोटो बनाने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाते हुए एक लड़की ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन  में तहरीर दी। तहरीर वहां से पटेलनगर थाने भेजी गई। पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि शिमला बाईपास रोड इलाके की रहने वाली 27 वर्षीय युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती ने कहा कि फेसबुक एकाउंट पर बीते 18 जून को अश्लील मैसेज और पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो भेजी गई।

मैसेज अमित बाबा नाम के यूजर से आया। इसके बाद पीड़िता को व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से मैसेज आए। उसमें कुछ फोटो भेजी गई। यह फोटो पीड़िता और उसके दोस्त की एडिट कर आपत्तिजनक स्थिति में बनाई गई थी।

इन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए डिलीट करने के नाम दो लाख रुपये मांगे गए। पीड़िता ने रकम नहीं दी। इसके बाद कई अनजान नंबरों से फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए कॉल की गई। पीड़िता ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी।

वहां से इस मामले को रिपोर्ट किया गया। इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि मामले में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना था कि आरोपी युवक को जल्द ही गिफ्तार कर लिया जाएगा। 

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़लड़की से दोस्ती नहीं हुई तो ब्लैकमेल, सोशल मीडिया पर खेला डर्टी खेल