ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडरुद्रप्रयाग में आंधी ने ली युवती की जान,मां गंभीर रूप से हुई घायल

रुद्रप्रयाग में आंधी ने ली युवती की जान,मां गंभीर रूप से हुई घायल

धारतोंदला ग्राम पंचायत के अमरतोंदला तोक में एक युवती की आंधी तूफान से टूटे चीड़ के पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि उसकी मां चैता देवी को भी चोट आई। ग्रामीणों द्वारा किसी तरह रात में ही दोनों...

रुद्रप्रयाग में आंधी ने ली युवती की जान,मां गंभीर रूप से हुई घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागSat, 22 Sep 2018 12:40 PM
ऐप पर पढ़ें

धारतोंदला ग्राम पंचायत के अमरतोंदला तोक में एक युवती की आंधी तूफान से टूटे चीड़ के पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि उसकी मां चैता देवी को भी चोट आई। ग्रामीणों द्वारा किसी तरह रात में ही दोनों गंभीर घायलों को सीएचसी अगस्त्यमुनि लाया गया, किंतु डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी मां का उपचार किया गया। जानकारी के मुताबिक बीती सांय अगस्त्यमुनि ब्लॉक के धारतोंदला गांव में तेज आंधी और बारिश आई। स्कूल से आने के बाद शाम को 18 वर्षीय संतोषी और उसकी मां चैता देवी धान की कटाई के लिए गांव से कुछ दूरी पर खेतों में गई। मौसम खराब होते देख वह घर लौटने लगे। शाम साढ़े पांच बजे तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। इस बीच वह अपना बचाव करने लगे, किंतु ऊपरी क्षेत्र से एक चीड़ का पेड़ टूटकर संतोषी की ओर गिर गया। इस वजह से वह बुरी तरह घायल हो गई। जबकि उसकी मां चैता देवी को भी चोट आई। चीखने चिल्लाने के बाद खेतों के आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और संतोषी को उठाकर गांव लाए। ग्राम प्रधान अनीता देवी ने बताया कि किसी तरह निजी वाहन से मां-बेटी को गणेशनगर लाए और वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगसत्यमुनि लाया गया। यहां उपचार से पहले ही डॉक्टर ने युवती संतोषी को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी मां का उपचार किया गया। 
108 सेवा समय पर नहीं पहुंच पाई
संतोषी 3 भाई बहनों में दूसरे नम्बर की थी। प्रधान ने बताया कि राजस्व पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र रावत ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा रात को ही 108 को सूचना दी गई, किंतु यह आपतकालीन सेवा भी  समय पर गांव नहीं पहुंच सकी। सभी ने मिलकर मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया। वहीं शुक्रवार को पंचायतनामा भरने के बाद युवती की अंत्येष्टी कर दी गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। हर कोई दुखी परिवार को संवेदना देने गांव पहुंच रहा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें