ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडपलायन को रोकना प्राथमिकता: गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत

पलायन को रोकना प्राथमिकता: गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत

यह मेरी नहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और कार्यकर्ताओं के जोश ने मुझे इस विजय का तोहफा दिया है। देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार और जनता का शुक्रिया।...

पलायन को रोकना प्राथमिकता: गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनWed, 05 Jun 2019 01:41 PM
ऐप पर पढ़ें

यह मेरी नहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और कार्यकर्ताओं के जोश ने मुझे इस विजय का तोहफा दिया है। देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार और जनता का शुक्रिया। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में ये बातें कहीं। चुनाव जीतने के बाद पहली बार पार्टी मुख्यालय पहुंचे तीरथ सिंह रावत को पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता पहाड़ से पलायन रोकने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ ही कृषि क्षेत्र में कई सुधारात्मक कार्य करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ साल में राज्य तरक्की के नए आयाम छुएगा। इस मौके पर विधायक गणेश जोशी, खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, सीपी नौटियाल, रिपुदमन सिंह रावत, मधु भट्ट, उमेश बहुखंडी, शादाब शम्स, शारदा गुप्ता, संजीव वर्मा और अनिल डबराल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पर्यावरण के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी: प्रेमचंद अग्रवाल
देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण के प्रति आम जन मानस में जागरूकता जरूरी है। विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्होंने राज्यवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन की हिफाजत करना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जाएं। साथ ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों के प्रयोग  से भी बचा जाना चाहिए।

 
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें