ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडबारिश-बर्फबारी के बाद बंद पड़ा गंगोत्री-यमुनोत्री नेशनल हाईवे खुला, फिसलन बरकरार

बारिश-बर्फबारी के बाद बंद पड़ा गंगोत्री-यमुनोत्री नेशनल हाईवे खुला, फिसलन बरकरार

बारिश और बर्फबारी के कारण बंद गंगोत्री हाईवे पर भैंरोघाटी तक यातायात बहाल हो गया है। इससे आगे गंगोत्री तक हाईवे अभी तक बंद पड़ा है। यमुनोत्री हाईवे पर राड़ी टॉप में यातायात बहाल हो गया है। हालांकि...

बारिश-बर्फबारी के बाद बंद पड़ा गंगोत्री-यमुनोत्री नेशनल हाईवे खुला, फिसलन बरकरार
संवाददाता, उत्तरकाशी Tue, 25 Jan 2022 04:59 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बारिश और बर्फबारी के कारण बंद गंगोत्री हाईवे पर भैंरोघाटी तक यातायात बहाल हो गया है। इससे आगे गंगोत्री तक हाईवे अभी तक बंद पड़ा है। यमुनोत्री हाईवे पर राड़ी टॉप में यातायात बहाल हो गया है। हालांकि हाईवे पर पाले के कारण फिसलन है जिससे आवागमन जोखिमभरा बना हुआ है। जिले के 6 ग्रामीण मोटरमार्ग अब भी बर्फबारी के कारण बंद पड़े हैं। जिले के दर्जनों गांव अब भी बर्फबारी के कारण जिला मुख्यालय से कटे हुए हैं।

मंगलवार को उत्तरकाशी जिले में सुबह मौसम साफ नजर आया। कुछ देर धूप के दर्शन भी हुए। लेकिन दोपहर बाद फिर मौसम ने करवट बदली और आसमान बादलों से घिर गया। देखते ही देखते निचले इलाकों में खूब बारिश हुई। वहीं बारिश और बर्फबारी के कारण गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे यातायात के लिए बहाल हो गया,लेकिन पाले के कारण फिसलन जारी है।

छह लिंक मार्ग भी बंद पड़े हैं। तीन दिन से बंद उत्तरकाशी लंबगांव मोटरमार्ग भी यातायात के लिए बहाल हो गया है। इस बीच गांव-गांव के बर्फबारी की सफेद चादर ओढ़ बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। सुदूर मोरी क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव बर्फबारी से ढकने के बाद अभी तक जिला मुख्यालय से कटे हुए हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें