ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडबारिश के बाद भूस्खलन से चारधाम रूट पर गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद, जगह-जगह फंसे यात्री

बारिश के बाद भूस्खलन से चारधाम रूट पर गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद, जगह-जगह फंसे यात्री

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश आफत बनती जा रही है। उत्तरकाशी जिले में निरंतर हो रही बारिश के चलते बुधवार देर सांय को गंगोत्री व यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आने से हाईवे बंद हो गया।

बारिश के बाद भूस्खलन से चारधाम रूट पर गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद, जगह-जगह फंसे यात्री
Himanshu Kumar Lallउत्तरकाशी, संवाददाताWed, 28 Sep 2022 09:15 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश आफत बनती जा रही है। उत्तरकाशी जिले में जिले में निरंतर हो रही बारिश के चलते बुधवार देर सांय को गंगोत्री व यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू के पास मलबा आने से बंद हो गया। जिससे सड़क के दोनो ओर वाहनों की लम्बी बतार लग गई।  

जिले में 15 दिन से  बारिश का सिलसिला जारी है। निरंतर हो रही बारिश ने यात्रियों की मुस्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश के कारण  धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। जिससे धरासू -बड़कोट यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग व गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। इससे गंगोत्री व यमुनोत्री हाइ्रवे यातायात के लिए बाधित हो गए।  

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन व बीआरओ को दी। जिसके बाद बीआरओ की मशीन मौके पर पहुंची । लेकिन सामचार लिखे जाने तक मार्ग यातयात के लिए सुचारू नही हो पाए  जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल ने बताया कि भूस्खलन होने के कारण धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग तथा गंगोत्री हाईचे  यातयात के बंद हो गए हैं। जिन्हे गुरूवार को ही सुचारू किया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें