ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडऋषिकेश: फिर चेतावनी निशान को छूकर बही गंगा, तटीय इलाकों में बसे लोगों को अलर्ट किया

ऋषिकेश: फिर चेतावनी निशान को छूकर बही गंगा, तटीय इलाकों में बसे लोगों को अलर्ट किया

बारिश से शनिवार को नदी-नाले उफना गये। गंगा फिर चेतावनी के निशान को छूकर बहने लगी। चन्द्रभागा बरसाती नाले का जलस्तर बढ़ने पर तट पर बसे लोगों को प्रशासन ने अलर्ट किया। उधर, ऋषिकेश-बदरीनाथ व...

ऋषिकेश: फिर चेतावनी निशान को छूकर बही गंगा, तटीय इलाकों में बसे लोगों को अलर्ट किया
ऋषिकेश। वरिष्ठ संवाददाताSun, 22 Jul 2018 06:18 AM
ऐप पर पढ़ें

बारिश से शनिवार को नदी-नाले उफना गये। गंगा फिर चेतावनी के निशान को छूकर बहने लगी। चन्द्रभागा बरसाती नाले का जलस्तर बढ़ने पर तट पर बसे लोगों को प्रशासन ने अलर्ट किया। उधर, ऋषिकेश-बदरीनाथ व ऋषिकेश-गंगोत्री मार्ग में कई स्थानों पर भूस्खलन होने से बार-बार मार्ग बाधित होता रहा। वैकल्पिक चीला-हरिद्वार मार्ग पर बीन नदी उफनने से शाम के समय बाधित रहा।

शनिवार को गंगा के साथ उसकी सहायक नदियां उफना गई। शाम चार बजे गंगा चेतावनी के निशान 339 मीटर को छूकर बहने लगी। बरसाती नदी चन्द्रभागा का जलस्तर बढ़ने पर तटीय क्षेत्रों में बसे लोगों को अलर्ट किया गया। बीन नदी उफनने से वैकल्पिक चीलामार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। उधर,शाम के समय बारिश होने से गरमी से राहत मिली। लेकिन जलभराव होने से लोगों को परेशानी आई। खासकर नीलकंठ क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने से मार्ग पर कई बार वाहनों का जाम लगा। एसडीएम हरगिरी ने बताया कि गंगा का जलस्तर घट बढ रहा है।बरसाती चंद्रभागा नदी के उफनने पर तट पर बसे लोगों को अलर्ट किया गया है। यदि जलस्तर में बढोत्तरी हुई तो तट पर बसे लोगों को अन्यंत्र बसाया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें