ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडसभी पूर्व मुख्यमंत्रियों की कोठी का किराया माफ, जानिए बकाया रकम

सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों की कोठी का किराया माफ, जानिए बकाया रकम

उत्तराखंड के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी कोठियों के किराये की देनदारी से राहत देने का रास्ता साफ हो गया। पूर्व मुख्यमंत्रियों को राहत देने के लिए बनाए गए अध्यादेश को उत्तराखंड राजभवन ने मंजूरी...

सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों की कोठी का किराया माफ, जानिए बकाया रकम
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनFri, 06 Sep 2019 05:19 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी कोठियों के किराये की देनदारी से राहत देने का रास्ता साफ हो गया। पूर्व मुख्यमंत्रियों को राहत देने के लिए बनाए गए अध्यादेश को उत्तराखंड राजभवन ने मंजूरी दे दी है। कुछ संशोधनों के साथ राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस अध्यादेश को हरी झंडी दी। राज्यपाल की मंजूरी के बाद यह अध्यादेश विधायी विभाग को भेज दिया गया है। सूत्रों ने इसकी पुष्टि की।  इस अध्यादेश के तहत पूर्व सीएम को मिलने वाली सभी सुविधाओं को 31 मार्च 2019 तक मान्य रखा गया है। इस अवधि तक के लिए पूर्व मुख्यमंत्रियों पर कोई देनदारी नहीं रहेगी। हालांकि, एक अप्रैल 2019 के बाद से उत्तराखंड के किसी भी मुख्यमंत्री को कोई सरकारी सुविधा भी नहीं मिलेगी।


पूर्व सीएम पर बकाया आवास किराया
बाजार दर से 
स्व. एनडी तिवारी        1.12 करोड़
भगत सिंह कोश्यारी     47.57 लाख
बीसी खंडूड़ी                46.95 लाख        
रमेश पोखरियाल        41.64 लाख
विजय बहुगुणा           37.50 लाख
 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें