ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडपूर्व सीएम हरीश रावत ने सीएम त्रिवेंद्र के बारे में क्या कह डाला ‌? जानें

पूर्व सीएम हरीश रावत ने सीएम त्रिवेंद्र के बारे में क्या कह डाला ‌? जानें

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के लिए त्रिवेंद्र रावत का मुख्यमंत्री बने रहना जरूरी है। वह रोज सुबह पूजा करते समय भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि...

पूर्व सीएम हरीश रावत ने सीएम त्रिवेंद्र के बारे में क्या कह डाला ‌? जानें
हिन्दुस्तान टीम, देहरादून Mon, 18 Jan 2021 08:41 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के लिए त्रिवेंद्र रावत का मुख्यमंत्री बने रहना जरूरी है। वह रोज सुबह पूजा करते समय भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि त्रिवेंद्र सीएम 2022 तक मुख्यमंत्री रहें।  रायपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवलोक कॉलोनी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राजनीति और लोकतंत्र में पार्टी और व्यक्ति को चर्चा में रहना चाहिए।

भले ही लोग उसके विषय में अच्छी या बुरी आलोचना करें। कांग्रेस ने हमेशा से आलोचना को बड़ा महत्व दिया है। लोगों की बोलने की आजादी को महत्व दिया।  कांग्रेस ने किसी की आवाज चुप नहीं कराई हो। लेकिन आज जो लोग हैं वह आवाज को ही बंद करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बहुत मजबूती के साथ 2022 के चुनाव में उतरना होगा। इसके लिए सभी लोगों को पार्टी को ज्यादा वक्त देना होगा।

हरीश रावत ने कहा कि 2022 तक त्रिवेंद्र रावत का मुख्यमंत्री रहना कांग्रेस के लिए बहुत जरूरी है। इस मौके पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, रायपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रभुलाल बहुगुणा, डा. आरपी रतूड़ी ने भी विचार रखे। इस मौके पर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन, गुरदयाल सिंह, मंजू, विजय प्रताप मल्ल, सागर मनवाल, जगत सिंह, रीता रानी, पार्षद इलियास अहमद, महेंद्र रावत, मोहन काला, प्रणीता बडोनी, शांति, महावीर रावत समेत अन्य मौजूद रहे। 

...तभी तो लीडर घोषित करेंगे 
हरीश रावत ने संबोधन की शुरूआत पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को वरिष्ठतम नेता कहकर किया और कहा कि मुझे कांग्रेस में 55 साल हो गए हैं। हीरा सिंह 56-57 साल से कांग्रेस में हैं। फिर उन्होंने हीरा सिंह से पूछा कि इतने साल तो हो ही गए होंगे, जवाब में हीरा सिंह ने हसंते हुए कहा कि एक-दो साल बढ़ाकर रखो, तभी प्रदेश का लीडर डिक्लेयर करेंगे। 

मैं खुद भी दोषी हूं
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कई लोग बहुत सेवा करते हैं, लेकिन जब मेवे की बात आती है तो वंचित रह जाते हैं। हमारे डा. आरपी रतूड़ी भी उनमें हैं। जब भी मैं इन्हें देखता हूं, लज्जित होता हूं। जो इन्होंने पार्टी के लिए किया और जो पार्टी को इनके लिए करना चाहिए था, वह सब नहीं हुआ। इसमें किसी को दोष नहीं देता, मैं खुद भी दोषी हूं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें