ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडपलायन को रोकने में भी मदद करेगा वन निगम, जानिए कैसे

पलायन को रोकने में भी मदद करेगा वन निगम, जानिए कैसे

उत्तराखंड वन विकास निगम पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन पर अंकुश लगाने में भी मदद करेगा। निगम पलायन रोकने के लिए काम करने वाले स्वयं सहायता समूह, स्थानीय समूह या महिला मंगल दल जैसी संस्थाओं की मदद...

पलायन को रोकने में भी मदद करेगा वन निगम, जानिए कैसे
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनThu, 01 Aug 2019 01:12 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड वन विकास निगम पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन पर अंकुश लगाने में भी मदद करेगा। निगम पलायन रोकने के लिए काम करने वाले स्वयं सहायता समूह, स्थानीय समूह या महिला मंगल दल जैसी संस्थाओं की मदद करेगा। बुधवार को निगम की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।  बोर्ड अध्यक्ष सुरेश परिहार ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते पलायन को देखते हुए ये योजना बनाई है। जो भी स्वयं सहायता समूह, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल या स्थानीय लोग, पलायन रोकने की योजनाएं चलाएंगे तो उन्हें निगम आर्थिक या अन्य तरह से मदद देगा।

बैठक में लकड़ी की नीलामी सहित सभी काम ऑनलाइन करने को मंजूरी दी गई। अब तक कागजों में लकड़ी का सारा रिकार्ड डिपो में रहता था, जिसमें हेरफेर कर कई लाटों से लकड़ियां गायब कर दी जाती थीं। अगले वित्त वर्ष में निगम को 30 लाख रुपये से ज्यादा लाभ में पहुंचाने का भी लक्ष्य रखा गया। इसके अलावा बीपीएल परिवारों की मेधावी बच्चियों को प्रोत्साहन राशि, दिव्यांग बच्चों को विशेष मदद व नेशनल स्तर पर खेले गरीब खिलाड़ियों की भी मदद की जाएगी। पौराणिक मेलों के स्थलों को भी आर्थिक मदद का प्रस्ताव पास हुआ। गरीब की मौत पर दाह संस्कार के लिए मुफ्त लकड़ी देने और खनन मजदूरों को आर्थिक मदद देने का भी प्रस्ताव है। बैठक में निगम के एमडी मोनीष मल्लिक सहित कई अफसर मौजूद थे।

खाने के बिलों में हुआ था करोड़ों का घपला
वन विभाग की स्पेशल ऑडिट टीम की जांच में वन निगम में खाने के बिलों में करोड़ों रुपये के घपले की पुष्टि हुई। बिलों में खाने की थालियां 500 रुपये तक की दिखाई गई थीं। एमडी मोनीष मल्लिक के अनुसार इस मामले में एक सप्ताह में दोषियों को चार्जशीट दे दी जाएगी। इस बीच खाने के बिलों में करोड़ों का घपला सामने आने के बाद बोर्ड बैठक में निगम में शाही खानपान पर रोक लगाने का भी फैसला लिया गया। अध्यक्ष परिहार के अनुसार, आतिथ्य में 100 रुपये तक वाली पहाड़ी थाली ही शामिल की जा सकेगी और अन्य फिजूलखर्ची पर भी रोक लगाई जाएगी।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें