ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडएसजीआरआर विवि में नए सत्र से पढ़ाई सस्ती हुई

एसजीआरआर विवि में नए सत्र से पढ़ाई सस्ती हुई

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में नए साल से नई फीस दरों पर दाखिले लिए जाएंगे। विवि ने अपने सभी पाठ्यक्रमों में फीस घटाने का निर्णय लिया है। वहीं गरीब तबके के छात्रों को अन्य रियायत भी देना तय किया है।...

एसजीआरआर विवि में नए सत्र से पढ़ाई सस्ती हुई
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनSat, 11 May 2019 05:07 PM
ऐप पर पढ़ें

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में नए साल से नई फीस दरों पर दाखिले लिए जाएंगे। विवि ने अपने सभी पाठ्यक्रमों में फीस घटाने का निर्णय लिया है। वहीं गरीब तबके के छात्रों को अन्य रियायत भी देना तय किया है। शनिवार को एसजीआरआर विवि में आयोजित पत्रकार वार्ता में विवि कुलपति डा. पीतांबर ध्यानी ने नए साल में फीस दरें कम करने की घोषणा की। बताया कि विवि का उद्देश्य है कि समाज में हर युवा सस्ती फीस दरों पर शिक्षा ले सके। इसलिए एसजीआरआर एजुकेशन मिशन ने नए सत्र2019-20 से फीस दरों में कटौती करना तय किया है। बताया कि विवि कुलाधिपति महंत देवेंद्र दास ने यह पहल की है। कुलपति ध्यानी ने बताया कि मौजूदा समय में विवि में 45 पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। हर पाठ्यक्रम में 50 हजार से एक लाख तक की फीस घटाना तय किया गया है। वहीं फार्मा के क्षेत्र के महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम फार्मा - डी में फीस लगभग ढाई लाख तक कम की गई है। बताया कि छह साल के इस पाठ्यक्रम की पढ़ाई में पहले लगभग 11 लाख का खर्चा आता था। जिसे अब छात्र लगभग साढ़े आठ लाख रुपये में पढ़ पाएंगे। बताया इसके अलावा विवि पहाड़ों से पलायन रोकने, कौशल विकास, स्वरोजगार, प्रदेश में खेती को बढ़ावा देना समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों की पढ़ाई शुरु करने जा रहा है। विवि इस सत्र से मेधावी छात्रों को सिविल सर्विसेज समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुक्ल कोचिंग भी मुहैया करवाएगा। इसके अलावा कई अन्य छूट भी दी जाएंगी।  इस अवसर पर डा. सोनिया गंभीर, डा. योगेंद्र बहुगुणा, गगनदीप, भपेंद्र रतूड़ी, दिनेश उपमन्यु मौजूद रहे। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें