हिजाब पहनो और नमाज पढ़ो, हिंदू लड़की पर धर्म बदलने का डाला जा रहा था दबाव; बाप-बेटा गिरफ्तार
उत्तराखंड के श्रीनगर में हिंदू लड़की के धर्मांतरण की कोशिश के मामले में पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मुजीब खान (22) और उसके पिता बाबू खान (45) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

उत्तराखंड के श्रीनगर में हिंदू लड़की के धर्मांतरण की कोशिश के मामले में पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मुजीब खान (22) और उसके पिता बाबू खान (45) निवासी यूपी बदायूं के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़की को हिजाब पहनने और नमाज पढ़ने के लिए कहते थे।
मंगलवार को स्थानीय व्यापारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने विशेष समुदाय के एक युवक पर हिन्दू युवती को बहला फुसलाकर भगाने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। जिसके विरोध में उन्होंने कोतवाली में पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए और तहरीर मिलने पर पुलिस ने तत्काल ऐक्शन लिया और धर्मांतरण का दबाव डालने के आरोपी बाप-बेटे को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में भी केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। डीएसपी श्याम दत्त नौटियाल ने बताया कि एक व्यक्ति ने एफआईआर दी थी कि उनकी बेटी की एक सहेली विशेष समुदाय की है और एक लड़का है। वे उसकी बेटी को नमाज पढ़ने और हिजाब पहनने के लिए कहा जाता है। निकाह के लिए भी कहा जा रहा था।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


