ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडकेंद्र सरकार के उमंग एप पर उत्तराखंड ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं भी मिलेंगी

केंद्र सरकार के उमंग एप पर उत्तराखंड ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं भी मिलेंगी

अब केंद्र सरकार के उमंग एप पर उत्तराखंड ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं भी मिलेंगी। शुरुआती चरण में एप के जरिए जिला प्रशासन से जारी होने वाले विभिन्न प्रमाण पत्रों को सीधे प्राप्त किया जा सकता है। भविष्य में इन...

केंद्र सरकार के उमंग एप पर उत्तराखंड ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं भी मिलेंगी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,देहरादून Thu, 27 Sep 2018 05:12 PM
ऐप पर पढ़ें

अब केंद्र सरकार के उमंग एप पर उत्तराखंड ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं भी मिलेंगी। शुरुआती चरण में एप के जरिए जिला प्रशासन से जारी होने वाले विभिन्न प्रमाण पत्रों को सीधे प्राप्त किया जा सकता है। भविष्य में इन प्रमाण पत्रों के लिए एप के आवेदन भी कर पाएंगे। उमंग एप पर 17 राज्यों के 66 विभागों की 304 सेवाएं उपलब्ध हैं। इसमें बिजली, पानी के बिल जमा करने के लिए भारत पे-बिल सेवा भी मौजूद है। दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर उत्तराखंड की ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के भी उमंग एप से जुड़ने का ऐलान किया। शुरुआती दौर में ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के ट्रैकिंग सिस्टम के साथ ही प्रमाणपत्र डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है। इसमें आवेदन संख्या के आधार पर आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन जान पाएंगे। आगे  ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के लिए सीधे उमंग एप के जरिए आवेदन कर पाएंगे।

ई-डिस्ट्रिक्ट में प्रमुख सेवाएं
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, चरित्र व जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, हैसियत प्रमाण पत्र के साथ ही समाज कल्याण की पेंशन के लिए भी आवेदन भी ई-डिस्ट्रिक्ट योजना में शामिल है। इनके लिए जल्द ही आवेदन की सुविधा उमंग एप पर मिलेगी। 

एप को ऐसे करें डाउनलोड 
उमंग एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने पर मोबाइल या आधार वैरिफिकेशन मांगा जाता है। एक बार मोबाइल नंबर या आधार नंबर देने पर ऑटोमैटिक वैरिफिकेशन हो जाने पर उमंग एप के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें