Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़dwarahaat mla mahesh negi facing rape allegations dehradun police file chargesheet against woman facing blackmailing allegations
विधायक दुष्कर्म प्रकरण: ब्लैकमेलिंग मामले में महिला के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल 

विधायक दुष्कर्म प्रकरण: ब्लैकमेलिंग मामले में महिला के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल 

संक्षेप:

नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी को ब्लैकमेल करने के मामले में विवेचना पूरी कर ली है। पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के आरोपों में घिरी महिला के खिलाफ आरोप पत्र...

Nov 17, 2020 11:58 am ISTHimanshu Kumar Lall हिन्दुस्तान टीम, देहरादून,
share Share
Follow Us on

नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी को ब्लैकमेल करने के मामले में विवेचना पूरी कर ली है। पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के आरोपों में घिरी महिला के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया है। पुलिस की विवेचना में साक्ष्य नहीं मिलने पर महिला की मां, भाभी और पति का नाम मुकदमे से हटा दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि भाजपा विधायक महेश नेगी की पत्नी रीता नेगी ने 13 अगस्त को नेहरू कालोनी थाने में महिला समेत चार लोगों पर ब्लैकमेलिंग समेत अन्य धाराओं (धारा 386 और 389) में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि नौ अगस्त को द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने विधायक महेश नेगी के पुत्र के नंबर पर फोन किया और विधायक की पत्नी रीता से बातचीत की।

आरोप है कि महिला ने विधायक को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बदले पांच करोड़ रुपये की मांग की। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सीओ सदर अनुज कुमार के नेतृत्व में विवेचना की गई। विवेचना के दौरान विधायक पक्ष ने व्हाट्सएप चेटिंग पुलिस को उपलब्ध कराई। डीआईजी जोशी ने बताया कि प्रकरण में विवेचना के दौरान महिला पर लगे आरोपों की पुष्टि हुई है। जबकि साक्ष्य के अभाव में महिला के पति, मां, और भाभी का नाम मुकदमे से हटाया गया है। प्रकरण को लेकर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है।

यह था मामला
देहरादून। विधायक महेश नेगी की पत्नी ने तहरीर में आरोप लगाया था कि महिला ने शामली यूपी निवासी सैन्यकर्मी युवक से प्रेम विवाह किया था। कुछ समय के बाद महिला का पति से विवाद हो गया। परिचय होने के बाद महिला ने दुबारा से विधायक से संपर्क किया। विधायक की पत्नी ने महिला पर अन्य लोगों से भी रुपये ऐंठने का आरोप लगाया था।

आरोप है कि नौ अगस्त को फोन कर महिला ने विधायक महेश नेगी को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दून में मिलने की बात कही। नौ अगस्त को दून पहुंचने पर महिला और रीता नेगी की घंटाघर और धर्मपुर स्थित रेस्टोरेंट में मुलाकात हुई। आरोप है कि महिला ने पांच करोड़ रुपये की मांग की, जिस पर रीता ने इतनी रकम होने से मना कर दिया।

इसके बाद व्हाट्सएप चैट में रुपये की सौदेबाजी हुई। रीता ने महिला के पति, मां और भाभी पर भी षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया था। आरोप है कि महिला ने रीता को धमकी दी कि यह बात हम दोनों के बीच रहनी चाहिए, वरना बेटे को मारने की धमकी दी।

महिला ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप
देहरादून।
ब्लैकमेलिंग के आरोपों में घिरी महिला ने भी नेहरू कालोनी थाने में विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप था कि मसूरी, दिल्ली, हल्द्वानी, नेपाल आदि जगह होटलों में महिला के साथ दुष्कर्म हुआ।

महिला ने अपनी बच्ची के डीएनए जांच की मांग भी उठाई है। महिला ने पुलिस की महिला दरोगा पर समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। महिला ने वकील के माध्यम से डीआईजी अरुण मोहन जोशी को प्रार्थना पत्र देकर विवेचना अन्य अधिकारी से कराने की मांग की थी।

डीआईजी जोशी ने विवेचना एसआईएस शाखा को सौंपी थी। प्रकरण की विवेचना कर रहीं दरोगा आशा पंचम ने दिल्ली, अल्मोड़ा आदि स्थानों पर होटल में जांच की और रजिस्टर की फोटो कापी को साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिया। इस मामले में विवेचना चल रही है।

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।