ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हादसे में कैटरिंग संचालक की मौत

हादसे में कैटरिंग संचालक की मौत

बल्लूपुर फ्लाईओवर पर डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार कैंटरिंग संचालक की मौत हो गई, जबकि बाइक में पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसओ वसंत...

 हादसे में कैटरिंग संचालक की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनTue, 26 Nov 2019 09:09 PM
ऐप पर पढ़ें

बल्लूपुर फ्लाईओवर पर डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार कैंटरिंग संचालक की मौत हो गई, जबकि बाइक में पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसओ वसंत विहार नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े चार बजे रघुवीर शर्मा (25) पुत्र रोलू राम शर्मा निवासी अटाल तहसील त्यूणी हाल निवासी इंदिरा कालोनी चुक्खुवाला और रितिक तोमर (24) पुत्र कुंवर सिंह निवासी चकराता कैंटरिंग के कार्य के चलते बाइक से प्रेमनगर झाझरा की ओर जा रहे थे। वहां दोनों को एक पार्टी में भोजन की व्यवस्था करनी थी। बल्लूपुर फ्लाईओवर पर उनकी बाइक आगे चल रहे डंपर पर टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को दून अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने रघुवीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि रितिक का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच कैंट पुलिस ने सूचना वसंत विहार पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पंचायत नामा भरने की कार्रवाई की। एसओ ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। उधर, सड़क हादसे में रघुवीर की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रघुवीर और रितिक ने देहरादून स्थित एक इंस्टीट्यूट से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें