ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड01 साल में घरेलू गैस सिलेंडर 201 रुपये महंगा

01 साल में घरेलू गैस सिलेंडर 201 रुपये महंगा

उत्तराखंड में घरेलू गैस सिलेंडर 145 रुपये महंगा हो गया है। सिलेंडर पिछले एक साल में 201.50 रुपये महंगा हुआ है। पिछले 11 महीनों में से दो को छोड़कर सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी ही हुई है। इसमें सबसे...

01 साल में घरेलू गैस सिलेंडर 201 रुपये महंगा
लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून। जयदीप झिंक्वाणThu, 13 Feb 2020 05:05 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड में घरेलू गैस सिलेंडर 145 रुपये महंगा हो गया है। सिलेंडर पिछले एक साल में 201.50 रुपये महंगा हुआ है। पिछले 11 महीनों में से दो को छोड़कर सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी ही हुई है। इसमें सबसे ज्यादा कीमत फरवरी माह में बढ़ी है। जबकि वर्ष 2019 के जुलाई और अगस्त में कीमतों में कमी हुई थी। पिछले साल फरवरी में सिलेंडर की कीमत 675 रुपये थी। कामर्शियल सिलेंडर की कीमतें इस महीने की शुरुआत में ही बढ़ चुकी हैं। उत्तराखण्ड एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। बुधवार मध्य रात्रि में सिलेंडर की कीमत 145 रुपये बढ़ी है।  लोगों को सिलेंडर अब 731.50 रुपये की जगह 876.50 रुपये में मिलेगा। 

कब कितना बढ़ा घरेलू गैस सिलेंडर का रेट
महीना          बढ़ोतरी

अप्रैल, 2019     4.89 रुपये 
मई                  5.81 रुपये
जून                 25 रुपये 
सितंबर            16 रुपये
अक्टूबर           12.50 रुपये
नवंबर              76.50 रुपये
दिसंबर            13.50 रुपये 
जनवरी, 2020  19 रुपये 
फरवरी             145 रुपये 

कब कितना घटा घरेलू गैस सिलेंडर का दाम
महीना    कमी

जुलाई     97. 50 रुपये 
अगस्त    62.50 रुपये 

एक साल में 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी 
सरकार की ओर से एक परिवार को साल में 12 सिलेंडर पर ही सब्सिडी दी जाती है। इसके लिए अप्रैल से मार्च तक की अवधि तय है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें