इलाज करने के बहाने डॉक्टर ने लड़की से अस्पताल में किया रेप, गिरफ्तार

Mar 12, 2022 11:41 am ISTHimanshu Kumar Lall कार्यालय संवाददाता, देहरादून ,
share

देहरादून के एक अस्पताल में इलाज कराने आई युवती से छेड़छाड़ के आरोप में एक डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जांच के दौरान दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी थी। दूसरी ओर, इस मामले में आरोपी को...

इलाज करने के बहाने डॉक्टर ने लड़की से अस्पताल में किया रेप, गिरफ्तार

देहरादून के एक अस्पताल में इलाज कराने आई युवती से छेड़छाड़ के आरोप में एक डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जांच के दौरान दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी थी। दूसरी ओर, इस मामले में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। यह घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय की थी। पुलिस के अनुसार, एक युवती पेट की समस्या से ग्रस्त थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वह खुद को दिखाने के लिए ईएसआई अस्पताल बंजारावाला गई। वहां से उसे गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में दिखाने को कहा गया। युवती तत्काल वहां आ गई। यहां उसका अल्ट्रासाउंड टेस्ट किया गया। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को मिलनी थी। युवती मंगलवार को रिपोर्ट लेने गई तो डॉ. पीके सिंघल ने उसे देखा। आरोप है कि डॉक्टर उसे अपने साथ कमरे में ले गए।

वहां जांच के बहाने उल्टे सीधे सवाल किए। आरोप यह भी है कि डॉ. सिंघल ने उससे छेड़छाड़ की। युवती ने इसका विरोध किया तो उसने डांटकर भगा दिया। एसओ कुलदीप पंत ने बताया कि पीड़िता ने बाद में शिकायत की थी कि उसके साथ गलत काम किया गया। इसलिए दुष्कर्म की धारा जोड़ी। 

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।