सावधान: बच्चों को पार्क में न भेजें, देहरादून में बच्चे पर गुलदार का हमला; हमले में जा सकती है जान!

Jan 15, 2024 09:48 am ISTHimanshu Kumar Lall देहरादून, हिन्दुस्तान,
share

सोसायटी के अन्दर जिन लोगों के घरों में कुत्ते हैं, वो लोग सावधान रहें। शाम के समय लोग सोसायटी के ग्राउण्ड में कुत्तों को न घुमाएं। वहीं गुलदार के हमले के बाद लोगों में दहशत है।

सावधान: बच्चों को पार्क में न भेजें, देहरादून में बच्चे पर गुलदार का हमला; हमले में जा सकती है जान!


देहरादून के चिड़ोवाली में बच्चे पर गुलदार के हमले के बाद वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। रेंजर राकेश नेगी ने कहा कि लोग शाम चार बजे बाद बच्चों को पार्क में ना खेलने दें। साथ ही सुबह और शाम के समय अंधेरा रहने पर घूमने न जाएं। सोसायटी के अन्दर जिन लोगों के घरों में कुत्ते हैं, वो लोग सावधान रहें। शाम के समय लोग सोसायटी के ग्राउण्ड में कुत्तों को न घुमाएं।

हीं गुलदार के हमले के बाद लोगों में दहशत है। लोग तुरंत ही अपने अपने घरों के अंदर चले गए। यहां तक की घटना से करीब दो सौ मीटर ऊपर भी मैदान में खेल रहे बच्चे भी दहशत के चलते खेल छोड़कर वहां से भाग गए। गुलदार की दहशत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि काफी व्यस्त रहने वाली कैनाल रोड पर भी सन्नाटा छा गया। सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी काफी कम हो गई थी।

हमला मेन कैनाल रोड से कुछ दूर स्थित खाले में हुआ। वो भी आग के आसपास ही गुलदार ने बच्चे पर हमला किया। जबकि वहां छह सात लोग मौजूद थे। करीब दो सौ मीटर दूर ही कई बच्चे रोजाना की तरह खेल भी रहे थे। गुलदार के हमले की सूचना मिलने के बाद वे भी वहां से भाग खड़े हुए। जबकि लोग घरों से बाहर निकले ही नहीं।

सूचना के बाद वन विभाग की गई टीमें वहां गुलदार की तलाश में जुट गई। रेंजर राकेश नेगी ने बताया कि वहां पहले भी गुलदार देखा गया है। यहां जंगली सूअर और हिरन भी आते हैं। उन्हीं की तलाश में गुलदार भी वहां आया होगा। गुलदार को लेकर वहां पहले भी अलर्ट किया गया था, इसके बावजूद छोटे बच्चे वहां आग जलाकर खेलने आए थे। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। साथ ही जितेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में क्यूआरटी को भी गश्त पर लगाया गया है।

एक से ज्यादा गुलदार !
रेस्क्यू टीम के लीडर जितेंद्र बिष्ट ने बताया कि लोग तीन गुलदार वहां होने की बात कह रहे हैं। हालांकि ऐसा अभी तक प्रमाण नहीं मिला है,ना ही किसी ने देखा है। लेकिन गुलदार एक है या ज्यादा ये नहीं कहा जा सकता। सभी जगह तलाश की जा रही है। ताकि गुलदार को पकड़ा जा सके।

सिर में गहरे घाव, हालत खतरे से बाहर
गुलदार के हमले से घायल 12 वर्षीय बच्चे निखिल को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिप्टी एमएस डॉ. धनंजय डोभाल के मुताबिक, बच्चे के सिर पर हमला किया गया है। सिर में काफी गहरे घाव हैं। इनको साफ कर ड्रेसिंग कर दी गई है, ऑब्जरवेशन के लिए आईसीयू में रखा गया है।

बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। प्लास्टिक सर्जन डॉ. शिवम ढांग की देखरेख में बच्चों को भर्ती किया गया है। सीटी स्कैन समेत अन्य जांच कराई जा रही है। वहीं दून अस्पताल में रेंजर राकेश नेगी ने पहुंचकर बच्चे का हाल जाना। उन्होंने बताया कि बच्चा की हालात खतरे से बाहर है। बच्चा बातचीत कर रहा है।

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।