ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडकेंद्रीय नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर रायशुमारी की

केंद्रीय नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर रायशुमारी की

भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों के लिए कोर कमेटी के सदस्यों के साथ अलग अलग रायशुमारी की। चर्चा करने के बाद ये नेता दिल्ली भी लौट गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव इसी माह...

केंद्रीय नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर रायशुमारी की
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनSat, 21 Dec 2019 02:17 PM
ऐप पर पढ़ें


भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों के लिए कोर कमेटी के सदस्यों के साथ अलग अलग रायशुमारी की। चर्चा करने के बाद ये नेता दिल्ली भी लौट गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव इसी माह प्रस्तावित है। शुक्रवार को सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे और राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह दून पहुंचे और बीजापुर गेस्ट हाउस में कोर कमेटी के सदस्यों से चर्चा की। भाजपा में अध्यक्ष पद के लिए कुमाऊं से मौजूदा अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक बंशीधर भगत और पुष्कर सिंह धामी के साथ ही वरिष्ठ नेता केदार जोशी, कैलाश पंत के नाम हैं। गढ़वाल से राज्यमंत्री धन सिंह रावत और प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला के नाम चल रहे हैं। सांसद विनय ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से भी भेंट की और उनसे नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर राय जानी। कोर कमेटी सदस्य और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, राज्यमंत्री धन सिंह रावत और नरेश बंसल ने भी केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। शाम चार बजे केंद्रीय नेता बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे। वहां प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उनका स्वागत किया।

 

तीन जिलाध्यक्ष घोषित
भाजपा ने तीन जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए। दून महानगर में सीताराम भट्ट अध्यक्ष बनाए गए। उत्तरकाशी में रमेश चौहान, ऊधमसिंहनगर में शिव अरोड़ा जिलाध्यक्ष बनाए गए। रुद्रपुर विधायक अरोड़ा के खिलाफ खुलकर मैदान में डटे थे, लेकिन जिलाध्यक्ष चयन में उनके विरोध को दरकिनार कर दिया गया। प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि हरिद्वार के जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान बाद में किया जाएगा।   
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें