लव जिहाद! धर्म छिपाकर हिंदू लड़की से शादी, 9 साल बाद खुला राज; मुस्लिम पति गिरफ्तार

Feb 01, 2023 10:27 am ISTHimanshu Kumar Lall हरिद्वार, संवाददाता,
share

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में लव जिहाद का मामला तो नही है? अपना धर्म छिपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर लेने के नौ साल बाद असली धर्म की हकीकत सामने आने पर पति ने पत्नी को धमकी दी।

लव जिहाद! धर्म छिपाकर हिंदू लड़की से शादी, 9 साल बाद खुला राज; मुस्लिम पति गिरफ्तार

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में लव जिहाद का मामला तो नही है? अपना धर्म छिपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर लेने के नौ साल बाद असली धर्म की हकीकत सामने आने पर पति ने पत्नी को धर्म परिवर्तन न करने पर हत्या की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर हरकत में आई कनखल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। जसके कब्जे से राहुल एवं अजहर नाम के आधार कार्ड बरामद हुए। 

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र के शिवपुरम राजागार्डन निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसके पति ने अपना धर्म छिपाकर उससे शादी की थी। नौ साल पहले उनकी मुलाकात एक औद्योगिक इकाई में कार्य करने के दौरान हुई थी। तब उसके पति ने अपना नाम राहुल बताया था।  बताया था कि उसका कोई परिजन नहीं है। कुछ माह पूर्व महिला को पति का एक दूसरा आधार मिला।

जिसमें उसका नाम अजहर अहमद पुत्र जफर निवासी मौहल्ला नबाब तहसील रोड कासगंज यूपी था। उसने जब पति से इस संबंध में पूछा तब उसने हकीकत कबूलते हुए उसे भी मुस्लिम धर्म अपनाने की बात कही। महिला के विरोध करने पर पति ने उसे हत्या कर देने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

तीन माह पूर्व छोड़ दिया था पति का घर
पत्नी को कई साल से गुमराह करने का आरोपी अजहर पेशे से लेबर कांट्रेक्टर है। तीन माह पूर्व पत्नी ने पति का साथ छोड़ दिया था और राजगार्डन कनखल में रहने लग गई थी। उसका एक बेटा सात एवं दूसरा चार साल का है। उनके नाम भी मां के धर्म के ही है। मौजूदा समय में भी महिला एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत है। पुलिस की माने तो महिला मूल रुप से दिल्ली की है लेकिन उसने अपना पुराना पता बताने से इंकार कर दिया। महिला का अपने परिजन से कोई मतलब वास्ता नहीं है।  

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।