ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडदेवस्थानम बोर्ड के खिलाफ तीर्थ-पुरोहितों की चेतावनी,कहा-निरस्त करो नहीं तो..

देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ तीर्थ-पुरोहितों की चेतावनी,कहा-निरस्त करो नहीं तो..

  केदारनाथ तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानमं बोर्ड के विरोध में अब, आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र ही बोर्ड को भंग नहीं करती है तो, इसी सप्ताह से बोर्ड...

देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ तीर्थ-पुरोहितों की चेतावनी,कहा-निरस्त करो नहीं तो..
हिन्दुस्तान टीम, रुद्रप्रयाग Wed, 04 Aug 2021 12:51 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

 

केदारनाथ तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानमं बोर्ड के विरोध में अब, आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र ही बोर्ड को भंग नहीं करती है तो, इसी सप्ताह से बोर्ड के विरोध में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। मंगलवार को केदारनाथ धाम में देवस्थानमं बोर्ड के खिलाफ रैली निकालकर प्रदर्शन किया। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि दो सालों से बोर्ड को भंग करने को लेकर तीर्थ पुरोहितों की ओर से आंदोलन किया जा रहा है, किंतु  सरकार ने अभी तक बोर्ड को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। सरकार बोर्ड को भंग करने के बजाय बोर्ड का विस्तार कर रही है।

इस बोर्ड का गठन होने से तीर्थ पुरोहितों के अलावा व्यापारियों के हक हकूक भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक बोर्ड को भंग नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि सरकार तीर्थ पुरोहितों की मांग को निरंतर अनसुना कर रही है, जिसके लिए आंदोलन और भी तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसी सप्ताह से अब केदारनाथ धाम में बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों द्वारा आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।  इस मौके पर संतोष त्रिवेदी, तेज प्रकाश तिवारी, चमन शुक्ला, अरूण शुक्ला, मुन्ना बगवाड़ी, शशि अवस्थी, मुरारी प्रसाद, अमित बगवाड़ी, सुधांशु तिवारी, ललित शुक्ला, मुकेश दीप नारायण, नवीन शुक्ला, रमाकांत शुक्ला सहित अन्य मौजूद थे।  

000
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें